Hottest Places: दुनिया के इन इलाकों में पड़ती है भीषण गर्मी, तापमान सुनकर उड़ जाएंगे होश

Hottest Place of the World: देश के कई इलाके इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। भारत में आमतौर पर मार्च महीने से गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है। मई-जून महीने में यहां भीषण गर्मी पड़ती है। यहां तापामान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है। वहीं दुनिया में कुछ ऐसे इलाके हैं। जहां तापामान 70 डिग्री सेल्सियस पार कर जाता है

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 11:39 AM
Hottest Places: दुनिया भर में बढ़ती गर्मी की वजह ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण का संकट है।

मई का महीना आते ही भारत समेत दुनिया के कई देश भीषण लू और गर्मी (Heat Wave) की चपेट में आ जाते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों चिलचिलाती धूप से आमलोग परेशान हैं। इस समय भारतीय उपमहाद्वीप में भीषण गर्मी पड़ती है। वहीं दक्षिण भारत में उमस भरी गर्मी और नमी युक्त मौसम होता है। हर साल की तरह इस साल भी भारत में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अप्रैल के महीने से ही देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं दुनिया के कई ऐसे इलाके हैं, जहां सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।

आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे इलाकों से रूबरू कराते हैं। जहां तापामान 70 डिग्री सेल्सियस पार कर जाता है। यूरोपीय देशों के लोग भी भीषण गर्मी की मार झेलने के मजबूर हो जाते हैं। आइये जानते हैं, दुनिया के किन इलाकों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।

टिम्बकटू


माली का टिम्बकटू शहर सहारा के दक्षिण किनारे पर है। ये शहर सर्दियों के मौसम में भी गर्म रहता है। इस शहर में जनवरी में औसतन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां अब तक सबसे ज्‍यादा तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

डेथ वैली, कैलिफोर्निया

धरती पर इसे डेथ वैली कहा जाता है। यहां सबसे तेज गर्म हवा के साथ उच्च तापमान का रिकॉर्ड है। सन् 1913 में यहां की रेगिस्तानी घाटी में 56.7C तापमान पहुंच गया था। जबकि अगस्त 2020 में 54.4C का तापमान दर्ज किया गया था। गर्मियों में यहां वैसे भी औसत तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां लोगों को लू झेलने की आदत हो गई है।

बंदर-ए-महशाहर

ईरान का बंदर-ए-महशाहर दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। जुलाई 2015 में इस जगह का अधिकतम तापमान 74 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले यहां सबसे ज्यादा तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा ईरान के ही दश्त-ए-लूट में भी सबसे ज़्यादा तापमान दर्ज किया जा चुका है। साल 2003 और 2009 में जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, 70.7 डिग्री दर्ज किया गया था। बता दें कि इन जगहों पर कोई इंसान नहीं रहता है।

हाल्फा

सुखन के वाडी हाल्फा शहर में बारिश नहीं होती है। इस शहर में सबसे ज़्यादा गर्मी जून महीने में पड़ती है। वहीं इस शहर का औसत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। इस शहर में अब तक का सबसे गर्म दिन अप्रैल 1967 में दर्ज किया गया था। इस दौरान तापमान 53 डिग्री सेल्सियस था।

तुरबत, पाकिस्तान

भारत में जिस तरह राजस्थान के चुरू का तापमान भयंकर स्तर तक पहुंच जाता है। उसी तरह पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के तुरबत में भी अधिकतम तापमान 50 डिग्री पार हो जाता है। तुरबत दक्षिणी बलूचिस्तान का क्षेत्र है। यहां रिकॉर्ड गर्मी पड़ती है। लोग घरों से बाहर नहीं निकलते हैं।

Heatwave Alert: दिल्ली और मुंबई में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, 1 मई तक इन राज्यों में जारी रहेगा लू का कहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।