चीनी कंपनी ने पार्टी में खड़ा किया नोटों का पहाड़, फिर कर्मचारियों को बांट दिया 72 करोड़ का बोनस

नोटों का यह पहाड़ दो मीटर ऊंचा था। यह पार्टी मध्य चीन में स्थित क्रेन बनाने वाली कंपनी Henan Mine द्वारा आयोजित की गई थी। चीनी अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद इस कंपनी को 2022 में तगड़ा मुनाफा हुआ है। कंपनी ने इसे सेलिब्रेट करते हुए अपने कर्मचारियों को अनोखे अंदाज में बोनस बांटे हैं

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 6:34 PM
Story continues below Advertisement
चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अनोखे अंदाज में करोड़ो रुपये का बोनस दिया है।

चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अनोखे अंदाज में करोड़ो रुपये का बोनस दिया है। कंपनी ने एक पार्टी में पहले तो 72 करोड़ रुपये (60 मिलियन युआन ) के नोटों का एक पहाड़ बनाया और फिर इसे कर्मचारियों को बोनस के रूप में बांट दिया। नोटों का यह पहाड़ दो मीटर ऊंचा था। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह पार्टी मध्य चीन में स्थित क्रेन बनाने वाली कंपनी Henan Mine द्वारा आयोजित की गई थी। चीनी अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद इस कंपनी को 2022 में तगड़ा मुनाफा हुआ है। कंपनी ने इसे सेलिब्रेट करते हुए अपने कर्मचारियों को अनोखे अंदाज में बोनस बांटे हैं।

40 सेल्स मैनेजर्स को बांटे गए 72 करोड़ रुपये के बोनस

इस महीने कंपनी ने एक इवेंट का आयोजन किया, जहां कुल 72 करोड़ रुपये का बोनस 40 सेल्स मैनेजर्स को बांटा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, तीन बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में से प्रत्येक को लगभग 6 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, 30 अन्य कर्मचारियों को कम से कम 1.20 करोड़ रुपये दिए गए। कंपनी के कर्मचारियों ने कैश-काउंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जहां उन्होंने 100-युआन के नोट जीत लिए।


कंपनी का बिजनेस

हेनान माइन कंपनी, क्रेन बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास चीन और दुनिया भर में 380 कार्यालयों में 2,700 का कर्मचारी हैं। कंपनी के प्रोडक्ट्स ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाईलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, पाकिस्तान, मिस्र, बांग्लादेश, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर, माल्टा, तुर्कमेनिस्तान, सऊदी अरब, पेरू और इथियोपिया में बेचे जाते हैं। कंपनी ने सालाना 2.3 बिलियन तक की बिक्री दर्ज की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।