Pune Police arrests Manorama Khedkar: पुणे पुलिस ने प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को अवैध बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि विशेषाधिकारों के कथित दुरुपयोग को लेकर विवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को कथित जमीन विवाद मामले में हिरासत में लिया गया है। पुणे पुलिस ने पिस्तौल से किसानों को धमकाने के मामले में घिरीं मनोरमा खेडकर के खिलाफ दर्ज किया है।
