IMD Weather Update: रविवार को दिल्ली वालों के लिए मौसम हो सकता है सुहाना, दिन के वक्त बादल छाए रहने और बारिश की आशंका

IMD Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली और इससे सटे इलाकों में रात के वक्त बारिश हो सकती है। वहीं दिन के वक्त इस इलाके में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम के पहले विक्षोभ की वजह से उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश की आशंका है। तो वहीं जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा बर्फ गिर सकती है

अपडेटेड Oct 15, 2023 पर 8:25 AM
IMD Weather Update: राजधानी दिल्ली वालों के लिए 15 अक्टूबर रविवार यानी आज का मौसम सुहाना हो सकता है

IMD Weather Update: राजधानी दिल्ली वालों के लिए 15 अक्टूबर रविवार यानी आज का मौसम सुहाना हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के दौरान देश के उत्तर पश्चिम और मध्य इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली और इससे सटे इलाकों में रात के वक्त बारिश हो सकती है। वहीं दिन के वक्त इस इलाके में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम के पहले विक्षोभ की वजह से उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश की आशंका है। तो वहीं जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा बर्फ गिर सकती है। IMD के मुताबिक 21 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल, पुदुचेरी और अंडमान-निकोबार के हिस्से में भी भारी बारिश देखे जाने के आसार हैं।

दिल्ली में धीरे-धीरे ठंड की आहट

राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे ठंड भी दस्तक देने लगी है। दिल्ली में तड़के सुबह और रात के वक्त हल्की हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। रविवार को दिल्ली के तामपान में दिन के वक्त 1 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। रविवार को दिन के वक्त दिल्ली का न्यूनतमम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक हो सकता है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और इससे सटे एनसीआर इलाके में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। बारिश की वजह से भी तापमान नीचे जा सकता है।

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन के लिए नवरात्रि में रखेगा नौ दिनों का उपवास, जेल से अभिनेत्री के लिए लिखा खत | Moneycontrol Hindi


पहाड़ों पर होगी बर्फबारी इन राज्यों में बरसेंगे बादल

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। इस इलाके में 17 अक्टूबर से तापमान 2 डिग्री से चार डिग्री तक नीचे जा सकता है। वहीं एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालय के करीब पहुंच गया है। जिसकी वजह से इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। IMD ने अनुमान जताया है कि पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर उंचाई में बर्फबारी की संभावना है। IMD के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु समेत कई और राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।