Get App

Imran Khan की हो सकती है हत्या, प्रधानमंत्री की पार्टी ने छेड़ा नया शिगूफा

तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के वरिष्ठ नेता फैजल वावदा ने कहा, पीएम को जनता को संबोधित करते समय बुलेटप्रूफ शील्ड इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है क्योंकि उनकी हत्या की साजिश रची गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 8:56 AM
Imran Khan की हो सकती है हत्या, प्रधानमंत्री की पार्टी ने छेड़ा नया शिगूफा
सत्ता हाथ से निकलती देखकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने एक सनसनीखेज दावा किया है

Pakistan PM Imran Khan : पाकिस्तान की सत्ता हाथ से निकलती देखकर प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने एक सनसनीखेज दावा किया है। तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के वरिष्ठ नेता फैजल वावदा ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में दावा किया कि इमरान खान की जान खतरे में है। उन्होंने कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा चुकी है।

इमरान को बुलेटप्रूफ शील्ड इस्तेमाल करने की सलाह

एआरवाई न्यूज के “ऑफ द रिकॉर्ड” कार्यक्रम में फैजल वावदा ने कहा कि पीएम को जनता को संबोधित करते समय बुलेटप्रूफ शील्ड इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, क्योंकि उनकी हत्या की साजिश रची गई है। हालांकि पीएम ने कहा है कि वह तभी इस दुनिया से विदा होंगे, जब अल्लाह चाहेगा।

पाकिस्तान में राजनीतिक उथलपुथल के बीच इमरान खान (Imran Khan) का रुख साफ करते हुए कहा कि पीएम बहादुर हैं और किसी के सामने देश का सिर नहीं झुकने देंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें