टेररिस्ट से जंग में मारा गया था इंडियन आर्मी का असाल्ट डॉग, अब मिला वीरता पुरस्कार, जानिए कहानी

30 जुलाई को एक ऑपरेशन के दौरान एक्सल को आतंकियों ने गोली मार दी थी जिसमें एक्सल शहीद हो गए थे। उस समय एक्सल की उम्र महज दो साल थी

अपडेटेड Aug 15, 2022 पर 10:14 AM
30 जुलाई को एक ऑपरेशन के दौरान एक्सल को आतंकियों ने गोली मार दी थी जिसमें वह शहीद हो गया था

Independence Day gallantry award : इंडियन आर्मी का यह असॉल्ट डॉग कोई सामान्य कुत्ता नहीं था। दो साल के इस डॉग ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ एक मिशन में अदम्य साहस का परिचय देते हुए प्राणों का बलिदान दे दिया था। एक्सल नाम का आर्मी का यह डॉग स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पुरस्कार पाने वालों की सूची में शामिल है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सेना के कुत्ते ‘एक्सल’ को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

दो साल की उम्र में हो गई थी मौत

एक्सल ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में एक्सल ने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी सूझबूझ, वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया था। 30 जुलाई को ऐसे ही एक मिशन के दौरान एक्सल को आतंकियों ने गोली मार दी थी जिसमें एक्सल शहीद हो गए थे। उस समय एक्सल की उम्र महज दो साल थी।


76th Independence Day 2022: लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने बताई अपनी सबसे बड़ी पीड़ा, कहा- नारी का अपमान बंद हो

कई मौके पर एक्सल ने आतंकियों का लगाया सुराग

‘एक्सल’ की 29 राष्ट्रीय राइफल में तैनाती थी। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में कई मौकों पर एक्सल ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। एक्सल ने सुरक्षा बलों को कई बार आतंकी का सुराग लगाने में मदद की थी। आखिरी बार 30 जुलाई 2022 को बारामूला में एक्सल ने आतंकियों का पता लगाया था जिसके बाद आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। इसी दौरान आतंकियों ने एक्सल पर गोली चला दी और एक्सल शहीद हो गया था। इसके बाद भारतीय सेना ने एक्सल को श्रद्धांजलि अर्पित थी। सेना ने एक ट्वीट में कहा था, चिनारकॉर्प्स सेना एक्सल की वीरता और बलिदान को सलाम करती है, जिसने बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

107 वीरता पुरस्कारों का हुआ ऐलान

गौरतलब है कि इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 107 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। वीरता पुरस्कारों में तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र, दो ‘बार टू सेना मेडल’ (वीरता पुरस्कार), 81 सेना मेडल (वीरता पुरस्कार), एक नौसेना मेडल (वीरता पुरस्कार) और सात वायुसेना मेडल (वीरता पुरस्कार) शामिल हैं। इनमें स्वान एक्सल भी शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।