Get App

सालाना $100 करोड़ डॉलर में सुधरेगी बेसिक शिक्षा, Infosys के नारायण मूर्ति ने की टीचर्स को अधिक सैलरी की वकालत

दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति के मुताबिक प्राइमरी और सेकंडरी स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए हर साल कम से कम 100 करोड़ डॉलर का निवेश करने की जरूरत है। इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने ये बातें इंफोसिस साइंस फाउंडेशन में इंफोसिस प्राइज सेरेमनी में कही। इस समारोह में सालाना भारत समेत दुनिया भर के वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, प्रोफेसर्स और इकनॉमिस्ट्स को छह श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 15, 2023 पर 2:14 PM
सालाना $100 करोड़ डॉलर में सुधरेगी बेसिक शिक्षा, Infosys के नारायण मूर्ति ने की टीचर्स को अधिक सैलरी की वकालत
इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने नई शिक्षा नीति के नतीजे में तेजी लाने के लिए अहम कदम सुझाया।

दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति के मुताबिक प्राइमरी और सेकंडरी स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए हर साल कम से कम 100 करोड़ डॉलर का निवेश करने की जरूरत है। इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने ये बातें इंफोसिस साइंस फाउंडेशन में इंफोसिस प्राइज सेरेमनी में कही। इस समारोह में सालाना भारत समेत दुनिया भर के वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, प्रोफेसर्स और इकनॉमिस्ट्स को छह श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं। इसी समारोह में नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए ही उन्होंने कहा कि इसके नतीजे फटाफट पाने के लिए कदम तेज बढ़ाने चाहिए। एक शिक्षक के बेटे नारायण मूर्ति ने यह भी कहा कि देश को अपने शिक्षकों और शोधकर्ताओं को सम्मान देना चाहिए और बेहतर वेतन देना चाहिए।

नई शिक्षा नीति के नतीजे ऐसे मिलेंगे फटाफट

इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने नई शिक्षा नीति के नतीजे में तेजी लाने के लिए अहम कदम सुझाया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स के 10 हजार रिटायर्ड टीचर्स को बुलाया जाए और फिर उनकी मदद से शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए देश भर में 2500 टीचर ट्रेनिंग कॉलेज खोले जाएं। इन कॉलेजों में एक साल की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। चार ट्रेनर्स का एक ग्रुप एक साल में प्राइमरी स्कूल के 100 और सेकंडरी स्कूल के 100 टीचर्स को प्रशिक्षित कर सकता है यानी कि हर साल प्राइमरी स्कूल और सेकंडरी स्कूल के 2.5-2.5 लाख टीचर प्रशिक्षित हो जाएंगे।

प्रशिक्षण पाकर ये टीचर्स पांच साल में खुद भी ट्रेनर्स बन सकते हैं। नारायण मूर्ति के मुताबिक इसमें सालाना 1 लाख डॉलर का पेमेंट दिया जाना चाहिए। 20 साल के इस कार्यक्रम पर सालाना 100 करोड़ डॉलर का खर्च आएगा। इस खर्च को लेकर इंफोसिस के फाउंडर का कहना है कि देश की इकॉनमी जल्द ही 5 लाख करोड़ डॉलर की होने वाली है तो ट्रेनिंग कार्यक्रम से बड़ा वित्तीय बोझ नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें