India Richest Temple: ये हैं देश के सबसे अमीर मंदिर, हर साल आता है करोड़ों का चढ़ावा, हीरे-जवाहरात से भरी हैं तिजोरियां

India Richest Temple: देश में कई ऐसे मंदिर हैं। जहां हर साल लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं। इन मंदिरों में आए हुए भक्त दिल खोलकर दान करते हैं। यहां करोड़ों रुपये दान में आता है। ये मंदिर इस दान की रकम को बैंक में जमा करते हैं या फिर अपने पास ट्रस्ट में रखते हैं। आइये जानते हैं किस मंदिर के पास कितनी है संपत्ति

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 7:35 PM
India Richest Temple: केरल में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है। ये मंदिर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में है।

India Richest Temple: भारतीय परंपरा और इतिहास में मंदिरों का बड़ा महत्व है। ये हमारी आस्था के साथ-साथ देश की समृद्ध धार्मिक विरासत के भी प्रतीक हैं। देश भर में लाखों मंदिर हैं। इन मंदिरों में अलग-अलग भगवान की प्रतिमाएं विराजमान है। कई मंदिर तो ऐसे हैं। जिनका विदेश तक में डंका बजता है। देश में कई ऐसे मंदिर हैं। जहां हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है। लोग मंदिरों में जाकर मन्नत मांगते हैं और इसके पूरी होने पर अपनी हैसियत के मुताबिक मंदिरों में रुपये, सोना और चांदी आदि दान करते हैं।

कोई मंदिर अपनी बनावट के कारण विश्व प्रसिद्ध है। वहीं कोई मंदिर प्रतिमा के कारण, कोई वहां पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या से फेमस है। यहां हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। जिनकी देश के अमीर मंदिरों में गिनती की जाती है।

पद्मनाभस्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम


केरल में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है। ये मंदिर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में है। इस मंदिर की देखभाल त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार की ओर से की जाती है। इस मंदिर को खजाने में हीरे, सोने के गहने और सोने की मूर्तियां शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की 6 तिजोरियों में कुल 20 अरब डॉलर की संपत्ति है। जिसे लेकर बहुत विवाद हुआ था. इसके बाद कोर्ट को इसमें दखल देना पड़ा था। इतना ही नहीं मंदिर के गर्भग्रह में भगवान विष्णु की बहुत बड़ी सोने की मूर्ति विराजमान है। जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपये है।

पेमेंट का नया ट्रेंड, सिर्फ हथेली स्कैन करने से हो जाएगा पेमेंट, जानिए कहां शुरू हुई ये अनोखी सर्विस

तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्रप्रदेश

देश के सबसे अमीर मंदिरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश का तिरुपति बालाजी मंदिर है। वैष्णव संप्रदाय का यह मंदिर दान के मामले में दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है। इस मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है। यहां लड्डू का प्रसाद बेचने से मंदिर को लाखों रुपये की कमाई होती है। तिरूपति मंदिर भगवान वेंकटश्वर को समर्पित है। जिन्हें विष्णुजी का अवतार माना जाता है। कहा जा रहा है कि मंदिर के पास नौ टन सोने के भंडार हैं। कई बैंकों में मंदिर के करोड़ों रुपये जमा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां सालाना 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान आता है।

साई बाबा मंदिर, शिरडी

तीसरे नंबर में महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साई बाबा मंदिर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर के बैंक खाते में 380 किलो सोना, 4,428 किलो चांदी है। इसके अलावा बैंक के पास विदेशी मुद्राएं भी हैं। साल 2017 में रामनवमी के अवसर पर एक अज्ञात भक्त ने मंदिर में 12 किलो सोने का दान किया था। इस मंदिर में हर साल करीब 350 करोड़ का दान आता है।

वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू

वैष्णो देवी मंदिर को देश के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। भारत में मान्यता प्राप्त शक्ति पीठ मंदिरों में से एक है। ट्रैवल गाइड टूरमाईइंडिया के अनुसार, इस मंदिर से हर साल 500 करोड़ रुपये की कमाई होती है देश और दुनिया से हर साल लाखों की संख्या में लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। बॉलीवुड के मशहूर हस्तियों से लेकर बिजनेस टायकून तक, यहां कई मशहूर हस्तियां देखी जाती हैं। इस मंदिर को 3.7 किलोग्राम सोने से कोट किया गया है। इसे कोलकाता के एक कारोबारी ने दान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर को दान और चढ़ावे से सालाना करीब 125 करोड़ रुपये की इनकम होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।