Credit Cards

पेमेंट का नया ट्रेंड, सिर्फ हथेली स्कैन करने से हो जाएगा पेमेंट, जानिए कहां शुरू हुई ये अनोखी सर्विस

इस नई पेमेंट सर्विस के जरिए अब लोग केवल अपनी हथेलियों का इस्तेमाल करके पेमेंट कर पाएंगे। इस सुविधा को वीक्सिन पे नाम दिया गया है। इस नई सर्विस के बाद अब मेट्रो की सवारी करने वाले यात्री मेट्रो स्टेशन टर्नस्टाइल्स पर लगे स्कैनर्स पर अपना हाथ स्कैन करके पेमेंट कर पाएंगे। इस सिस्टम में ऑटो डेबिट के जरिए वीचैट अकाउंट से पैसा कट जाएगा। इस सर्विस के तहत रजिस्टर करने के लिए मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित मशीन पर हथेली के निशान लेने होंगे

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 10:55 PM
Story continues below Advertisement
हाल ही में चीन में पेमेंट करने की एक बेहद ही अनोखी सर्विस शुरू की गई है। जिसमें आप केवल अपनी हथेलियों के सहारे ही पेमेंट कर सकते हैं

ऑनलाइन ऐज में पेमेंट करने के नए नए तरीके इजाद किए जा चुके हैं। कैश पेमेंट अब धीरे-धीरे पुराना तरीका होता जा रहा है। हाल ही में चीन में पेमेंट करने की एक बेहद ही अनोखी सर्विस शुरू की गई है। जिसमें आप केवल अपनी हथेलियों के सहारे ही पेमेंट कर सकते हैं। चीन की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी टेनसेंट होल्डिंग्स ने चीन की राजधानी बीजिंग के मेट्रो यात्रियों के लिए इस सुविधा को शुरू किया है। यह सर्विस वीचैट पे के जरिए शुरू की गई है।

केवल हथेली हिला कर हो जाएगा पेमेंट

इस नई पेमेंट सर्विस के जरिए अब लोग केवल अपनी हथेलियों का इस्तेमाल करके पेमेंट कर पाएंगे। इस सुविधा को वीक्सिन पे नाम दिया गया है। इस नई सर्विस के बाद अब मेट्रो की सवारी करने वाले यात्री मेट्रो स्टेशन टर्नस्टाइल्स पर लगे स्कैनर्स पर अपना हाथ स्कैन करके पेमेंट कर पाएंगे। इस सिस्टम में ऑटो डेबिट के जरिए वीचैट अकाउंट से पैसा कट जाएगा।


ऐसे कर पाएंगे रजिस्टर

इस सर्विस के तहत रजिस्टर करने के लिए मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित मशीन पर हथेली के निशान लेने होंगे। टेनसेंट ने सोमवार को एक बयान में कहा, यात्री इसके बाद अपनी हथेलियों को टर्नस्टाइल्स पर हरे घेरे के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। Tencent के अनुसार, तकनीक सतह के स्तर पर हथेली के निशान और हाथ की नसों दोनों की पहचान पर निर्भर करती है। इसे कंपनी की यूटू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब ने विकसित किया है।

बुजुर्गों और हैंडीकैप्ड लोगों के लिए टेक्वोलॉजी को बनाया जा रहा है आसान

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस सुविधा में सुधार करने और यूजर्स के एक्सपीरियंस को आसान बनाने के लिए हम बुजुर्गों और हैंडीकैप्ड के लिए नई टेक्नोलॉजी को ज्यादा आसान बना रहे हैं। Tencent ने कहा कि वह धीरे-धीरे हथेली के जरिए पेमेंट को ऑफिस, कैंपस, रिटेल शॉप और रेस्टोरेंट में भी इस्तेमाल करने के लिए रोल ऑउट कर रहा है।

मसूरी घूमने का बना रहे हैं तो प्लान, प्रशासन ने बनाए हैं ये नए नियम, अगर नहीं किया फॉलो तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा कर रहे यूजर्स

इस नए पेमेंट सिस्टम को लेकर सोशल मीडिया पर अब खूब चर्चाएं भी हो रही हैं। जहां कुछ लोग इसे प्राइवेसी के मुद्दे से भी जोड़ कर देख रहे हैं। एक यूजर्स ने इस पर सवाल किया कि क्या बायोमेट्रिक डेटा एकत्र करना वास्तव में सुरक्षित है? वहीं कुछ लोगों का कहना था कि यह मौजूदा पेमेंट सिस्टम से काफी ज्यादा सुविधाजनक होगा। वहीं एक और यूजर ने कहा कि अगर मेरे फोन की बैटरी खत्म हो जाती है तो भी मैं केवल हाथ से पेमेंट कर सकता हूं।

केवल ये लोग यूज कर सकते हैं सर्विस

हथेलियों के जरिए पेमेंट करने की यह सुविधा केवल चीन के उन लोगों के लिए ही अवेलबल है जिन्होंने इसके लिए अपना वेरिफिकेशन करा लिया है। वहीं चीन की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग भी इसी तरह की एक सर्विस पर काम कर रही है। यूएस में, ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी Amazon.com ने 2020 में ऑफलाइन स्टोर्स में Amazon One नाम से अपनी खुद की हैंड-स्कैन तकनीक लॉन्च की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।