PM Modi on 6G: 5G के बाद अब भारत में 6G सर्विस शुरू करने की तैयारी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 6G को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी की मानें तो इस दशक के आखिरी यानी साल 2030 तक भारत में 6G टेक्नोलॉजी को लॉन्च कर दिया जाएगा। पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में बताया कि 6G को लेकर टास्क फोर्स पूरी ताकत से काम कर रही है।
