India vs Pakistan T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, वीडियो वायरल

भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में टी-20 विश्व कप का महामुकाबला जारी है। पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया है

अपडेटेड Oct 23, 2022 पर 3:56 PM
भारतीय राष्ट्रगान के बाद रोहित शर्मा भावुक हो गए। ऐसा लगा कि वह रो देंगे

India vs Pakistan T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में टी-20 विश्व कप का महामुकाबला जारी है। पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया है। मेलबर्न में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने शानदार बॉलिंग करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। सुपर-12 स्टेज में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। रोहित शर्मा के लिए यह यादगार पल है। रोहित शर्मा पहली बार किसी विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- DA Hike: दिवाली से पहले केंद्र के अलावा इन राज्यों ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, देखें लिस्ट


भारत-पाकिस्तान के बीच मैच से पहले रविवार को राष्ट्रगान के दौरान कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भावुक हो गए। दरअसल, रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इससे पहले दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतरीं।

पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजाया गया। फिर भारत की बारी आई। भारतीय राष्ट्रगान के बाद रोहित शर्मा भावुक हो गए। ऐसा लगा कि वह रो देंगे। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी राष्ट्रगान गा रहे थे, लेकिन जैसे ही यह खत्म होने वाला था रोहित शर्मा भावुक हो गए और खुद को संभालते हुए दिखे।

भावुक रोहित शर्मा का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस भी भावुक हो गए। बता दें कि हाल ही में उन्होंने कहा था कि जब मैच से पहले भारत का राष्ट्रगान बजता है तो उसके बाद कुछ देर तक सब भावुक हो जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से हुई है। फाइनल 13 नवंबर को होना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।