Indian Railway: इंडियन रेलवे (Indian Railways) अपने यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नई सर्विस शुरू करती रहती है। रेलवे ने अब ऐसी कई सुविधाएं भी देने जा रही है, जिसमें सफर के दौरान यात्री गण अपने कई जरूरी कामों को पूरा कर सकते हैं। रेलवे में सफर के दौरान ही बड़े आराम से आधार कार्ड (Aadhaar Card) और पैन कार्ड (PAN Card) बनवा सकते हैं। इतना ही नहीं इनकम टैक्स रिटर्न भी फाइल कर सकते हैं।
