Indian Railways Holi Special Trains: रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी कमर कस ली है। इस मौके पर देश के अलग-अलग शहरों में रहने वाले लोग अपने घर जरूर जाते हैं। इस दौरान होली में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ट्रेन का टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। त्योहार के सीजन में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे पूर्व मध्य रेल के अलग-अलग स्टेशनों से मुंबई के लिए पांच जोड़ी यानी 10 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
वहीं पूर्व मध्य रेल के CPRO बीरेंद्र कुमार का कहना है कि होली के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से पुणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
होली स्पेशल ट्रेनों का रूट और टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 01409 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक से 23.03.2024, 25.03.2024 और 30.03.2024 को 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नं. 01410 दानापुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दानापुर से 24, 26 और 31 मार्च 2024 को 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 23.55 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन दानापुर और लोकमान्य तिलक के बीच आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, मैहर कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन नंबर 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक से 21.03.2024 और 28.03.2024 गुरूवार को 12.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन शुक्रवार को 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से 22.03.2024 और 29.03.2024 शुक्रवार को 23.20 बजे खुलकर रविवार को 07.40 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी।
यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक के बीच मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन उपाध्याय जंक्शन,प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी। ऐसे ही कई अन्य ट्रेनें भी चलाई गई हैं।