Indian Railways: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। आवागमन के लिए इसे बेहतर साधन माना जाता है। करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इन दिनों गर्मी की सीजन चल रहा है। कंफर्म टिकट की मारामारी बनी रहती है। ऐसे में अगर आपको कंफर्म टिकट की परेशानी रहती है तो एक खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा है कि अगले 5 साल में जो यात्री ट्रेन के जरिए सफर करना चाहते हैं। उन सभी रेल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने लगेगा। यह पीएम मोदी की गारंटी है।
एक एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में वैष्णव ने कहा कि पिछले 10 सालों में पीएम मोदी की अगुवाई में रेलवे में भारी बदलाव आया है। केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि अगले 5 सालों में पीएम मोदी की गारंटी है कि रेलवे की क्षमता इतनी बढ़ा दी जाएगी कि यात्रा करने वाले करीब हर यात्री को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सके।
रेल मंत्री ने समझाया कैसे आया रेलवे में बदलाव
पिछले 10 सालों में रेलवे में कैसे बदलाव आया, इसे एक उदाहरण के जरिए समझाया। वैष्णव ने कहा कि ट्रैक बनाने की प्रक्रिया में साल 2004 से 2014 के बीच करीब 17,000 किलोमीटर ट्रैक बनाए गए थे। वहीं 2014 से 2024 तक 31,000 किलोमीटर नए ट्रैक बनाए गए। 2004 से 2014 तक 10 सालों में सिर्फ 5,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण (electrified) किया गया, जबकि पिछले 10 सालों में आश्चर्यजनक रूप से 44,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है।
पिछले 10 साल में 54,000 कोच बनाए गए
वहीं अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि साल 2004-2014 तक सिर्फ 32,000 कोच बनाए गए थे। पिछले 10 साल में 54,000 कोच बनाए गए। माल ढुलाई के लिए कॉरिडोर 2014 से पहले एक भी किलोमीटर चालू नहीं किया गया था। अब, 2,734 किलोमीटर के दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) चालू किए गए हैं।
यात्रियों की सुविधा में होगा विस्तार
अगले 5 सालों में देश की अर्थव्यवस्था के विकास की मजबूत कड़ी रेलवे को और मजबूत किया जाएगा। खासतौर से यात्रियों के लिए सुविधाओं में तेजी से विस्तार किया जाएगा। का तीव्र गति से विस्तार किया जाएगा।