Get App

Indian Railways: अगले 5 साल में सबको मिलेगा कंफर्म टिकट, पीएम मोदी की है गारंटी – रेल मंत्री

Indian Railways: इन दिनों गर्मी का मौसम चल रहा है। इस समय कंफर्म टिकट की सबसे ज्यादा मारामारी रहती है। इस बीच रेल मंत्री की ओर से रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्री ने कहा है कि अगले 5 साल में सभी रेल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने लगेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 5:41 PM
Indian Railways: अगले 5 साल में सबको मिलेगा कंफर्म टिकट, पीएम मोदी की है गारंटी – रेल मंत्री
Indian Railways: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 10 सालों में रेलवे में भारी बदलाव आया है।

Indian Railways: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। आवागमन के लिए इसे बेहतर साधन माना जाता है। करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इन दिनों गर्मी की सीजन चल रहा है। कंफर्म टिकट की मारामारी बनी रहती है। ऐसे में अगर आपको कंफर्म टिकट की परेशानी रहती है तो एक खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा है कि अगले 5 साल में जो यात्री ट्रेन के जरिए सफर करना चाहते हैं। उन सभी रेल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने लगेगा। यह पीएम मोदी की गारंटी है।

एक एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में वैष्णव ने कहा कि पिछले 10 सालों में पीएम मोदी की अगुवाई में रेलवे में भारी बदलाव आया है। केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि अगले 5 सालों में पीएम मोदी की गारंटी है कि रेलवे की क्षमता इतनी बढ़ा दी जाएगी कि यात्रा करने वाले करीब हर यात्री को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सके।

रेल मंत्री ने समझाया कैसे आया रेलवे में बदलाव

पिछले 10 सालों में रेलवे में कैसे बदलाव आया, इसे एक उदाहरण के जरिए समझाया। वैष्णव ने कहा कि ट्रैक बनाने की प्रक्रिया में साल 2004 से 2014 के बीच करीब 17,000 किलोमीटर ट्रैक बनाए गए थे। वहीं 2014 से 2024 तक 31,000 किलोमीटर नए ट्रैक बनाए गए। 2004 से 2014 तक 10 सालों में सिर्फ 5,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण (electrified) किया गया, जबकि पिछले 10 सालों में आश्चर्यजनक रूप से 44,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें