Indian Railways: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। भारत में रेलवे का नेटवर्क इतना लंबा है कि आप देश के एक कोने से दूसरे कोने तक ट्रेन से ही यात्रा कर सकते हैं। आज वंदे भारत और तेजस जैसी कई ऐसी ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें कमाल की सुविधाएं हैं। इनमें सीटें आरामदायक और सफर काफी मजेदार होता है। रेलवे की ओर से AC कोच में सफर के दौरान यात्रियों को बेडशीट, तकिया और कंबल भी मुहैया कराया जाता है। कई बार ठंड लगने पर लोगों को लगता है कि एक और कंबल मिल जाता तो बेहतर रहता।
