Indian Railways: 171 साल पहले मुंबई से ठाणे चली थी ट्रेन, भारत ने रचा था इतिहास, रेलवे ने मनाई सालगिरह

Indian Railways: भारतीय रेलवे के लिए 16 अप्रैल का दिन बेहद खास माना जाता है। इसकी वजह ये है कि साल 1853 में इसी दिन मुंबई से ठाणे के लिए पहली ट्रेन चलाई गई थी। ट्रेन के लिए ब्रिटेन से तीन भाप इंजन मंगाए थे। बोरीबंदर से ठाणे तक ट्रेन चलाई गई थी। इस ट्रेन ने 34 किमी का सफर तय किया था

अपडेटेड Apr 17, 2024 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railways: ट्रेन को चलाने के लिए ब्रिटेन से तीन भाप इंजन मंगवाए गए थे। इसमें 14 डिब्बे लगाए गए थे।

Indian Railways: भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। हर दिन औसतन 10,000 से अधिक ट्रेनें देश में चलती हैं, जिसमें करोड़ों लोग रोजाना सफर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि देश में पहली ट्रेन (First Indian Train) कब और कहां चली थी। आज हम भारतीय रेलवे (Indian Railways) के उस गौरवशाली इतिहास के बारे में बता रहे हैं। इसके बाद देश में आवागमन में एक बड़ा बदलाव आया। दरअसल, भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 में चली थी। बोरीबंदर से ठाणे तक 34 किमी का सफर तय किया था।

ट्रेन को चलाने के लिए ब्रिटेन से तीन भाप इंजन मंगवाए गए थे। इनका नाम सुल्तान, सिंधु और साहिब नाम दिया गया था। इस पैसेंजर ट्रेन को डेक्कन क्वीन के नाम से जाना गया। इस ट्रेन में करीब 400 लोग सवार थे। 1 घंटे 15 मिनट में ट्रेन ने अपना सफर तय किया था। ट्रेन को रवाना होने से पहले 21 तोपों की सलामी दी गई थी। ट्रेन में 14 डिब्बे लगाए गए थे।

कैसे हुई देश में ट्रेन की शुरुआत


भारत में ट्रेनों की शुरुआत अंग्रेजों के जमाने से ही हो गई थी। दरअसल 1832 में पहली बार भारत में ट्रेन चलाने का विचार किया गया था। उस वक्त ब्रिटेन में भी ट्रेन बस शुरू ही हुई थी। अंग्रेजों को मालूम था कि भारत जैसे बड़े देश में ट्रेन चलाने से उन्हें काफी फायदा होगा। इसके बाद 1844 में भारत में तत्कालीन गवर्नर-जनरल लॉर्ड हार्डिंग इस काम में पूरी तरह से जी जान से जुट गए। इस सेंट्रल रेलवे ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर पहले दिन को याद किया और सोशल मीडिया में पुरानी ट्रेन की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने देश में चलने वाली पहली ट्रेन का जिक्र किया है। पहली ट्रेन का निर्माण ब्रिटिश इंजीनियर रिचर्ड ट्रेविथिक ने किया था। उन्होंने ट्रेन के इंजन को चलाने के लिए भाप का इस्तेमााल किया था।

1969 में चली पहली सुपरफास्ट ट्रेन

1 मार्च 1969 को भारत की पहली सुपरफास्ट ट्रेन चलाई गई। यह ट्रेन दिल्ली से हावड़ा के बीच चलाई गई थी। 1947 में जब भारत दो भागों में बंट गया। तब रेलवे पर भी इसका असर पड़ा। इस दौरान 40 फीसदी से ज्यादा नेटवर्क पाकिस्तान के हिस्से में चला गया। लेकिन भारतीय रेल के विकास का काम तेजी जारी रहा। नतीजा यह है कि आज भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है।

Indian Railways: UTS मोबाइल ऐप से बुक करें ऑनलाइन टिकट, ये है बेहद आसान तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।