Indian Railways: रेलवे स्टेशनों पर सस्ते दाम पर मिलेगा आटा-चावल, जानिए कैसे खरीदें

Indian Railways: रेलवे स्टेशनों पर अब आप टिकट ही नहीं आटा-चावल भी खरीद सकेंगे। महंगाई को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार ने सस्ते दाम पर भारत ब्रांड के तहत आटा चावल मुहैया कराया है। अब इंडियन रेलवे भी एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुनिंदा स्टेशनों पर आटा-चावल मुहैया कराने की योजना शुरू की है

अपडेटेड Apr 07, 2024 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railways: रेलवे ने 3 महीने के लिए आटा-चावल मुहैया कराने की योजना शुरू की है।

Bharat Atta-Rice: देश में इंडियन रेलवे ने ट्रेन के जरिए सफर कराने के अलावा एक और नई पहल की शुरुआत कर दी है। ऐसे में अब आपको रेलवे स्टेशनों पर टिकट ही नहीं बल्कि राशन सामग्री में सस्ते दाम पर मिलेगी। दरअसल, इंडियन रेलवे ने तीन महीने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार की ओर से सस्ते दाम पर आटा-चावल मुहैया कराया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीरज शर्मा ने इस पायलट प्रोजेक्ट के मामले में सभी रीजनल मैनेजर को पत्र भी लिख दिया गया है।

इस पत्र के जरिए उन्होंने आटा और चावल बेचने के दिशानिर्देश दिए हैं। इस पूरे सिस्टम की मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ कमर्शियल मैनेजर करेंगे। वहीं बिक्री करने की जिम्मेदारी किसी एजेंसी को सौंपा जाएगा। यह एजेंसी 3 महीने तक बिक्री का काम करेगी।

कैसे होगी सस्ते आटा-चावल की बिक्री?


दरअसल, कुछ महीने पहले लोगों को महंगाई से छुटकारा दिलाने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने भारत चावल और भारत आटे की बिक्री शुरू की थी। इसमें भारत ब्रांड के तहत आटे का रेट 27.50 रुपये प्रति किलो है। वहीं भारत चावल का रेट 29 रुपये प्रति किलो है। इसी आटे और चावल की बिक्री रेलवे स्टेशनों पर भी करने की तैयारी की गई है। फिलहाल आटा-चावल की बिक्री 3 महीने के लिए की जाएगी। अगर यह प्लान सफल होता है तो फिर इसे सभी स्टेशनों पर बिक्री शुरू की जाएगी। जिन स्टेशनों पर इसकी बिक्री होगी, वहां शाम को एक वैन खड़ी की जाएगी। इसमें 2 घंटे तक एक ही वैन से आटा और चावल की बिक्री की जाएगी।

505 रेलवे स्टेशनों पर शुरू होगी सुविधा

कहा जा रहा है कि शुरुआती दौर में 505 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, छपरा और बनारस समेत कई स्टेशनों के नाम शामिल हैं। देश भर में जब टमाटर और प्याज के दाम आसमान छू रहे थे। तब भारत ब्रांड के तहत प्याज टमाटर की भी बिक्री हुई थी।

Bharat Rice: सस्ते दाम पर केंद्र सरकार ने लॉन्च किया भारत चावल, जानिए स्कीम की खासियत और कैसे खरीदें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।