Indian Railways: उदयपुर से अहमदाबाद के बीच सफर होगा 5 घंटे का, नए ट्रैक पर 3 नई ट्रेनों की मिली मंजूरी

Indian Railways: लंबे समय के इंतजार के बाद अब उदयपुर के बाशिंदों को केंद्र की मोदी सरकार से खास (Udaipur to Ahmedabad train service) तोहफा मिला है। इस रूट पर सरकार ने 3 नई ट्रेनों को मंजूरी दी है

अपडेटेड Oct 13, 2022 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
उदयपुर-अहमदाबाद रूट पर ट्रेनों टाइमम टेबल जारी हो गया है।

Indian Railways: अहमदाबाद से उदयपुर के बीच बिछाई गई नई ब्रॉडगेज लाइन (Ahmedabad to Udaipur Broad Gauge) पर 3 नई ट्रेन (New Train) शुरू होने की हरी झंडी मिल गई है। इस रूट पर लंबे समय से ट्रेनों का इंतजार चल रहा था। 290 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज लाइन का काम पूरा होते ही केंद्र सरकार ने ट्रेनों की मंजूरी दे दी है। इन ट्रेनों के आवागमन से गुजारत और राजस्थान को काफी फायदा होगा।

रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने उदयपुर से असारवा के बीच दो ट्रेन और जयपुर से असारवा वाया उदयपुर के लिए एक ट्रेन की मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने इन ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रेनों का जल्द ही आवागमन शुरू हो जाएगा।

जानिए टाइम टेबल


ट्रेन नंबर 20963 हर दिन सुबह उदयपुर से 5.30 बजे रवाना होगी। यह 10.55 बजे असारवा पहुंचेगी.। यही ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर 20964 के रूप में असारवा से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर रात 8 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी तरह उदयपुर से असारवा के बीच दूसरी ट्रेन नंबर 19703 रोजाना उदयपुर से शाम 5 बजे रवाना होकर रात 11 बजे असारवा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 19704 असारवा से सुबह 6.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। ये दोनों ट्रेनें उदयपुर सिटी स्टेशन के अलावा उमरडा, जावर, जयसमंद रोड, सेमारी, ऋषभदेव रोड, डूंगरपुर, बिछीवाड़ा, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, प्रांजित, तालोद, नाडोल, देहगाम, नरोड़ा, सरदारग्राम स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है।

Indian Railway: इस स्टेशन पर ढाई साल से नहीं आई एक भी ट्रेन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

जयपुर-असारवा ट्रेन का यह रहेगा शेड्यूल

वहीं इसी लाइन पर जयपुर से असारवा वाया उदयपुर के बीच एक और ट्रेन चलाने की मंजूरी दी गई है। ट्रेन नंबर 12981 जयपुर से शाम 7.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.45 पर असारवा पहुंचेगी। यही ट्रेन नंबर 2982 असारवा से शाम 6.45 बजे रवाना होकर सुबह 7.45 पर जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव फुलेरा जंक्शन, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन, राणाप्रताप नगर, उदयपुर, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, नाडोल, दहेगांव और सरदारग्राम में रहेगा।

अब 5 घंटे में तय होगा सफर

उदयपुर से अहमदाबाद के बीच ट्रेन शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही समय की भी बचत होगी। जिस यात्रा को पहले 10 घंटे का वक्त लगता था। उसे अब महज 5 घंटे में तय किया जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रूट को बनाने में 1600 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस ट्रैक के जरिए उदयपुर डिविजीन के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा के अलावा अन्य जिलों को भी फायदा होगा। फिलहाल अभी तक ट्रेनों का आवागमन शुरू नहीं हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है जल्द ही ट्रेनें शुरू हो जाएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।