Insomnia: चैन से सोना है तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड, हेल्थ रहेगा चकाचक, झटपट आएगी नींद

Insomnia: अगर आप नींद की समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे फूड की लिस्ट दे रहे हैं। जिसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिससे आपको अनिद्रा के शिकार से बचने में मदद मिलेगी। आप अपनी डाइट में गुगनुना दूध, अखरोट, जौ घास पाउडर, केला, कद्दू के बीज जैसे तमाम चीजों को शामिल कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 12:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Insomnia: सेहत को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। इसके लिए भरपूर नींद लेना चाहिए

Insomnia: अगर रात में आसानी से सोने में दिक्कत होती है तो इसका कारण आपका लाइफस्टाइल हो सकता है। आपको रोजाना सोने का और उठने का एक ही समय बना लेना चाहिए। अगर आप अपनी नींद पूरी कर लेते हैं तो इससे कई बीमारियां भाग सकती हैं। अगर नींद पूरी नहीं हो पाती है तो कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही शरीर में सुस्ती और थकान बनी रहती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बता रहे हैं। जिनके सेवन से झटपट नींद आने में मदद मिल सकती है। इससे आपका शरीर हेल्दी रहेगा।

वैसे भी सेहत के लिए बेहतर नींद आना बहुत जरूरी रहता है। इसके लिए आपको रुटीन बेहतर होना चाहिए। रुटीन सही होने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। नींद हमारी बॉडी की एक नेचुरल साइकल है। यह बहुत हद तक बैटरी को रिचार्ज करने जैसा है। अगर यह ठीक नहीं हुआ तो दिमाग और पूरे डाइजेशन पर इसका असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए नींद लेना बहुत जरूरी है।

बेहतर नींद के लिए इन नियमों का करें पालन


अच्छी नींद आने के लिए सोते समय स्ट्रेस फ्री होना चाहिए। इसमें कुछ लोग सोने से पहले नहाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ किताबें पढ़ना या म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। लेकिन इस सब में जो एक चीज सबसे जरूरी है वो है आपका खाना। जब आप शरीर को स्ट्रेस फ्री करने की बात करते हैं तो आप क्या खाते हैं और कब खाते हैं यह भी बहुत मायने रखता है। आप सोने से पहले दूध पी सकते हैं। नींद के लिए यह बहुत जरूरी माना गया है। सिर्फ दूध ही नहीं इसके अलावा और भी कई चीजें हैं, जिनका सेवन कर सकते हैं।

Diabetes: डाइट में शामिल करें मखाना, फौरन Blood Sugar होगा कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

अच्छी नींद के लिए डाइट में इन चीजों को करें शामिल

हल्का गर्म दूध

ज्यादातर भारतीय घरों में रात में सोने से पहले थोड़ा हल्का गर्म दूध पिया जाता है। इसके पीछे का कारण शायद आपको नहीं पता होगा। लेकिन इस तरह दूध का सेवन करने से आपके शरीर को नींद आने में आसानी होती है। दूध में ट्रायप्टोफन और मेलाटोनिन जैसे तत्व होते हैं। इन्हीं की वजह से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। अगर आप रात में सोने से पहले गर्म दूध का सेवन नहीं करते थे तो अब करना शुरू कर दें।

जौ घास पाउडर

इस पाउडर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जिससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। इन तत्वों में गाबा, कैल्शियम, ट्रिप्टोफैन, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम होते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं।

भूने हुए कद्दू के बीज

कद्दू के बीज ट्रिप्टोफैन के प्राकृतिक स्रोत होते हैं। यह एक तरह का अमीनो एसिड होता है। इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। कद्दू के बीजों में जिंक, कॉपर और सेलेनियम जैसा पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं। इन सारे तत्व चैन से सोने में मदद करते हैं। इससे नींद की क्वालिटी में भी सुधार होता है।

केला

केले जैसे फलों का सेवन तो आप करते ही होंगे। लेकिन इनका सेवन करने से रात में अच्छी नींद आने में भी मदद मिलती है। केले में मैग्नीशियम, ट्रिप्टोफैन, विटामिन B- 6, कार्ब्स और पोटेशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। यह सारे पौष्टिक तत्व अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं।

अखरोट

अच्छी नींद के लिए अखरोट का सेवन अधिक असरदार माना जाता है। अखरोट जैसे नट्स मेलाटोनिन का का अच्छा स्रोत माने जाते हैं. बता दें कि, इन नट्स में फैटी एसिड भी होते हैं, जो आपको अच्छी नींद लाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इनमें अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है जो एक तरह का ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह शरीर में DHA में कन्वर्ट होकर अच्छी नींद दिलाने में मदद करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।