International Women's Day Theme 2024: हम हर साल 8 मार्च को अपनी दोस्त, मां, पत्नी या ऑफिस में महिला सहयोगियों को International Women's Day या महिला दिवस की बधाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर साल महिला दिवस की एक खास थीम होती है। और इस साल यह थीम Inspire Inclusion है। हम में से बहुत कम लोग Inspire Inclusion के मायने समझते हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं क्या है इस थीम का मतलब।
International Women's Day Theme 2024: क्या है Inspire Inclusion का मतलब?
जब हम दूसरों को महिलाओं की वैल्यू समझने के लिए प्रेरित करते हैं तो इसे Inspire Inclusion कहा जाएगा। इस थीम का मतलब है महिलाओं का सम्मान करना और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करना। ऐसा करने वाला कोई शख्स हो सकता है, कोई ग्रुप हो सकता है या खुद महिला भी हो सकती है। एक बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए यह जरूरी है कि महिलाओं की वैल्यू समझी जाए।
International Women's Day Theme 2024: कैसे होगी Inspire Inclusion की शुरुआत?
हम अपने आस-पास के लोगों के साथ ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं। क्या आपके आसपास ऐसा कोई काम या कोई जिम्मेदारी है जिसमें महिलाओं की भागीदारी नहीं है। तो आप वहां सवाल उठा सकते हैं कि अगर इस काम में कोई महिला शामिल नहीं है तो क्यों नहीं है।
अगर महिलाओं के साथ पक्षपात होता है तो आपको आवाज उठानी चाहिए कि यह गलत हो रहा है। इससे दूसरे लोग ऐसा करने से बचेंगे और ये भी एक तरह का Inspire Inclusion होगा।
जहां भी महिलाओं के साथ ठीक बर्ताव ना हो तो भी आपको सवाल पूछना चाहिए। इससे गलत करने वालों के मन में डर रहेगा और साथ ही आपके साथ महिलाओं के पक्ष में खड़े होने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी।
और यह सिर्फ साल में एकबार नहीं बल्कि हर बार करना चाहिए। हमें एक ऐसा समाज बनाने की कोशिश करनी चाहिए जिसमें महिलाओं को भी पूरा सम्मान मिले। कोई भी कभी भी कहीं भी इस बात के लिए प्रेरित कर सकता है कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। इसीलिए इस साल महिला दिवस की थीम Inspire Inclusion है ।