योग के मामले में भारत विश्व गुरु है। भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया है। शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांत करने में मदद करता है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी ये क्रिया अब विदेशों तक फैल चुकी है। हर साल विश्व योग दिवस मनाया जाता है। इस दौरान दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं। इस साल 10वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।