Oldest Lipstick: 3600 साल पहले भी किया जाता था मेकअप, ईरान में मिली दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक

Oldest Lipstick: दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक ईरान में मिली है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इतिहास में ये काफी बड़ी पहल है। बाढ़ और लूटे गए कब्रगाह से मिली ये लिपस्टिक आधुनिक लिपस्टिकों के शेप और कलर से मेल खाती है। 3600 साल पुरानी इस लिपस्टिक को कांस्य युग का बताया जा रहा है।

अपडेटेड Feb 26, 2024 पर 10:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ईरान में मिली सबसे पुरानी लिपस्टिक खास धातु से बनाया गया है लाल रंग

Oldest Lipstick: महिलाओं के मेकअप में लिपस्टिक (Women Makeup) के अलग-अलग प्रकार तो आपने देखे ही होंगे। कोई स्टिक तो कोई लिक्विड तो कोई सिर्फ ग्लॉस (Lip Gloss) या Matte यूज करता है। आज की दुनिया में भले ही मेकअप (Beauty Products) का फैलाव बेहद ज्यादा हो गया है लेकिन 3600 साल पहले भी महिलाएं लिपस्टिक (The earliest Lipstick) का इस्तेमाल करती थीं। ईरान में हाल ही में बेहद पुरानी लिपस्टिक पुरातत्वविदों के हाथ लगी है।

सबसे पुरानी लिपस्टिक कहां मिली?

दक्षिणपूर्वी ईरान के करमान प्रांत के जिरॉफ्ट में पुरातत्वविदों ने एक 3,600 साल पुरानी लाल लिपस्टिक खोज निकाली है। इसे अब तक सबसे पुरानी लिपस्टिक माना जा रहा है। कई सालों पहले एक लूटे गई कब्रगाह से ये मिली है। इस लिपस्टिक को कांस्ययुक का बताया जा रहा है। जो बीते जमाने में महिलाओं की साज-सज्जा का प्रमाण है।

ईरान में मिली लिपस्टिक के फीचर्स

इन दिनों इस्तेमाल की जाने वाली लिपस्टिक ट्यूबों की तरह ही एक शीशी के रूप में ही ये लिपस्टिक भी बनी है। 2001 में दूसरी तरह की चीजों के साथ ये मिली। 3000 साल पहले कई कब्रिस्तानों में हलील नदी की वजह से बाढ़ आ गई थी। स्थानीय लोगों ने जमकर लूटपाट की, इसके बावजूद यह लिपस्टिक सही सलामत बच गई। इस लिपस्टिक को बनाने में हेमेटाइट जैसे मिनरल से बने एक लाल रंग का इस्तेमाल हुआ है।3,600 साल पुरानी लिपस्टिक का रंग और बनावट आधुनिक युग की लिपस्टिक से काफी मिलती जुलती है।

लिपस्टिक को लेकर छपी रिपोर्ट


साइंटिफिक रिपोर्ट्स में पब्लिश की गई रिपोर्ट से पता चलता है कि पहले भी आज की तरह ही लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता था। शीशी का पतला आकार और मोटाई इस बात को दर्शाती है कि इसे आसानी से तांबे/कांसे के शीशे के साथ आराम से दूसरे हाथ में पकड़कर इस्तेमाल किया जा सकता था। लूटपाट के कारण लिपस्टिक कब बनी या कहां से बनकर आई ये बता पाना काफी मुश्किल है। रिसर्चर्स का विश्वास है कि यह कांस्य युग की सभ्यता, प्राचीन मार्सासी से है। हालांकि, लिपस्टिक के मालिक, आविष्कार को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है।

लिपस्टिक की उत्पत्ति

यह खोज प्राचीन ईरान के कांस्य युग के लोगों के बारे में बताती है। उनकी ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की एक झलक पेश करती है। हालांकि महिलाओं द्वारा लिप कलर का उपयोग करने का सबसे पहला प्रमाण 12वीं शताब्दी ईसा पूर्व का है। मिस्र में पाई जाने वाली ट्यूरिन पेपिरस और अब ईरानी दर्शाती है कि कांस्य युग में मेकअप पहना करते थे।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स का खास हिस्सा है लिपस्टिक

रिसर्च में शामिल लेखकों में से एक मास्सिमो विडाले ने बताया कि लिपस्टिक की खोज टेक्नोलॉजी के इतिहास के बारे में और पारंपरिक धारणाओं को चुनौती देती है। उन्होंने बताया कि अक्सर महिलाओं से जुड़े ब्यूटी प्रोडक्ट्स और बॉडी पेंट हजारों वर्षों से धातु ज्ञान का खास हिस्सा रहे हैं। विडेल ने इसे कॉस्मेटिक इंडस्ट्री के इतिहास और इससे जुड़े जेंडर रोल्स के रूप में दर्शाया है। ईरान की 3,600 साल पुरानी लिपस्टिक न केवल एक आकर्षक पुरातात्विक खोज है। बल्कि प्राचीन समाजों की कॉस्मेटिक प्रथाओं का सबूत है।

Business Idea: सैलून के बिजनेस से करें मोटी कमाई, सरकारी मदद से ऐसे करें शुरू

28 साल बाद भारत में आयोजित होने जा रहा है मिस वर्ल्ड 2024, मुंबई में होगा फिनाले

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।