IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं और ऐसे में कई सारे लोग घूमने फिरने के लिए सस्ते प्लान की तलाश में रहते हैं। पिछले कुछ महीनों में IRCTC ने कई शानदार पैकेज ऑफर किए हैं जिससे घूमना और भी सस्ता हो गया है। अगर आप नेपाल जाने के मूड में हैं तो IRCTC का यह पैकेज आपके बहुत काम आएगा। इस पैकेज की सबसे अच्छी बात ये है कि यह टूर पैकेज आपकी जेब को भी जरूर सूट करेगा। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी सारी जानकारियां।
नेपाल टूर की शुरुआत चंडीगढ़ एयरपोर्ट से होगी। सैलानी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए रवाना होंगे। काठमांडू में उतर कर सैलानी सीधे होटल जाएंगे और आराम करेंगे। टूर के दूसरे दिन सैलानी काठमांडू घूमेंगे और फिर नाश्ते के बाद पशुपति नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद सैलानी पाटन की यात्रा पर भी जाएंगे वहां पर सैलानी दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र पर भी जाएंगे। शाम को सैलानी स्वायंभुनाथ स्तूप के दर्शन करेंगे।
टूर के तीसरे दिन सैलानी होटल से चेक आउट करके पोखरा के लिए निकल जाएंगे। काठमांडू से पोखरा के रास्ते में सैलानी मनोकामना मंदिर की यात्रा करेंगे। टूर के चौथे दिन पोखरा में सैलानी आस पास की जगहों की सैर करेंगे। सैलानी पोखरा में सूर्योदय के समय हिमालय से उगते सूरज के नजारे का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके बाद सैलानी नाश्ते के बाद बिंह्यबासिनी मंदिर की सैर भी करेंगे। इसके बाद सैलानी डेविल्स फॉल और गुप्तेश्वर महादेव गुफा की सैर भी कर सकेंगे।
टूर के पांचवे दिन सैलानी होटले से चेक आउट करके काठमांडू के लिए वापस आएंगे। काठमांडू में सैलानी होटल में चेक इन करेंगे। काठमांडू में सैलानी होटल में चेक इन करेंगे। इसके बाद सैलानी होटल में रात भर आराम करेंगे। टूर के छठे दिन सैलानी होटल से चेक आउट करके वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
IRCTC के इस पांच रात और छह दिन वाले नेपाल टूर पैकेज के लिए सैलानियों को 44,155 रुपये का किराया देना होगा।