केरल के एक 78 साल के आदमी को IRCTC से टिकट कैंसिल करने के चक्कर में 4 लाख रुपए का चूना लग गया। IRCTC की वेबसाइट पर साइबर क्रिमिनल्स के हाथों आदमी का चकमा लग गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदमी को रेलवे टिकट की फेक वेबसाइट मिली जो हूबहू IRCTC की तरह थी। इस वेबसाइट पर आदमी को एक रेलवे अधिकारी की कॉल मिली। आदमी ने खुद को रेलवे का अधिकारी बताया और टिकट बुकिंग से जुड़ी प्रोसेस में मदद करने लगा।
एम. मोहम्मद बशीर कोजीकोड के रहने वाले हैं। बशीर ने बताया की वेबसाइट पर टिकट बुक करते हुए उनकी बात किसी रेलवे अधिकारी से हुई। अधिकारी ने इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में बात की और एक ऐप Rest Desk डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद अपराधी के पास बशीर के फोन की सारी एक्सेस चली गई। इसके अलावा बशीर ने अपनी बैंक डिटेल्स भी आदमी के साथ शेयर कर दी और एटीएम की डिटेल्स भी। थोड़ी देर बाद बशीर को मैसेज आया कि उनके सेविंग अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए हैं।
बशीर के खाते से 4 लाख रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद स्कैमर ने बार-बार बशीर को फोन किया ओर बैंक कॉन्टेक्ट करने से भी मना कर दिया। बशीर ने इसके बाद पूरे फोन को फॉर्मेट कर दिया। इसके बाद बाद बैंक में इस फ्रॉड की सूचना दी और साथ ही पुलिस को भी खबर दी। जांच में पता चला कि Rest Desk की मदद से बशीर के खाते से 4,05919 रुपएनिकालेगए।सारीट्रांजेक्शनकोलकातासेकीगईहैं।पुलिसकेमुताबिकस्कैमर्सबंगालयाबिहारमेंसेहैं।
IRCTC ने हाल ही में ऐसे फ्रॉड्स की सूचना पुलिस को दी। साथ ही ऐसे स्कैमर्स के खिलाफ कैंपेन भी चलाया है। इस स्कैम में यूजर्स से IRCTC रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप का फेक वर्जन डाउनलोड करवाया जाता है। IRCTC ने बताया की “irctcconnect.apk” ऐप सर्कुलेट किया जा रहा है। स्कैमर्स ये वर्जन व्हाट्स ऐप और टेलीग्राम पर सर्कुलेट किया जा रहा है।