Get App

IRCTC Site-App Down: तत्काल टिकट बुकिंग करने वाले हुए परेशान, ऐप-साइट दोनों डाउन

IRCTC Site-App Down: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के रेलवे टिकट बुकिंग साइट और ऐप के डाउन होने से यूजर्स को आज काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि वे स्क्रीन पर टिकट नहीं देख पा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स की शिकायत ये है कि उन्हें तकनीकी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं और वे पेमेंट भी नहीं कर पा रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 1:23 PM
IRCTC Site-App Down: तत्काल टिकट बुकिंग करने वाले हुए परेशान, ऐप-साइट दोनों डाउन
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक IRCTC के साइट और ऐप पर बुकिंग सर्विसेज में तकनीकी दिक्कत मंगलवार की सुबह 10:01 बजे के करीब आनी शुरू हुई और यह 11:09 बजे तक परेशान करती रही।

IRCTC Site-App Down: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के रेलवे टिकट बुकिंग साइट और ऐप के डाउन होने से यूजर्स को आज काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि वे स्क्रीन पर टिकट नहीं देख पा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स की शिकायत ये है कि उन्हें तकनीकी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं और वे पेमेंट भी नहीं कर पा रहे हैं। ट्रैकिंग वेबसाइट downdetector.com के मुताबिक कई यूजर्स को आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप, दोनों पर दिक्कतें आईं। टिकट बुकिंग के दौरान 350 से अधिक यूजर्स को परेशानी हुई। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक बुकिंग सर्विसेज में तकनीकी दिक्कत मंगलवार की सुबह 10:01 बजे के करीब आनी शुरू हुई और यह 11:09 बजे तक परेशान करती रही।

आज आने वाला है IRCTC का रिजल्ट

आईआरसीटीसी को लेकर कॉरपोरेट लेवल पर बात करें तो आज यह जून 2024 तिमाही के नतीजे पेश करने वाली है। कंपनी आज चालू वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में नतीजे पेश करेगी। ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर का मानना है कि जून 2024 तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 6.7 फीसदी बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें