IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टी में करें बाली की विदेश यात्रा, जानें कितना देना होगा इसके लिए किराया

बाली एक ऐसी जगह है जो कि अपनी कुदरती खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती है। साथ ही यहां पर आपको इंडियन कल्चर की झलक भी देखने को मिलेगी। IRCTC बाली घूमने का मन बना रहे लोगों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। इस टूर पैकेज का नाम ऑसम बाली है। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी सारी डिटेल

अपडेटेड Apr 28, 2023 पर 8:03 PM
बाली एक ऐसी जगह है जो कि अपनी कुदरती खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती है

अगर आप आने वाली गर्मियों की छुट्टी में विदेश घूमने के लिए जाना चाहते हैं और किसी ऐसी जगह जाने का मन है जहां पर खूब ढेर सारे प्राक्रितिक नाजारों का लुत्फ उठाया जा सके तो आप इंडोनेशिया के बाली की सैर कर सकते हैं। बाली एक ऐसी जगह है जो कि अपनी कुदरती खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती है। साथ ही यहां पर आपको इंडियन कल्चर की झलक भी देखने को मिलेगी। IRCTC बाली घूमने का मन बना रहे लोगों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। इस टूर पैकेज का नाम ऑसम बाली है। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी सारी डिटेल।

कहां से शुरू होगा ये टूर

बाली टूर की शुरुआत लखनऊ एयरपोर्ट से होगी। लखनऊ एयरपोर्ट से सैलानी उड़ान भरकर सीधे बाली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। टूर के दूसरे दिन सैलानी बाली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद इमिग्रेशन काउंटर पर जाएंगे और फिर वहां से होटल के लिए निकल जाएंगे। होटल में सैलानी डिनर करेंगे और रात भर आराम करेंगे। टूर के तीसरे दिन सैलानी चिंतामनी गांव के लिए निकल जाएंगे। यह गांव खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। सैलानी यहां पर बातूर पहाड़ों के ज्वालामुखी और झील के दिलकश नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। चिंतामनी गांव से झील के किनारे के किनारे गांव का नजारा भी ले पाएंगे।


उदूब कॉफी बागान की यात्रा

बाली अपने कॉफी बागानों के लिए भी जाना जाता है। बाली की लुवाक कॉफी सबसे महंगी कॉफी के तौर पूरी दुनिया में फेमस है। यह कॉफी सीविट ड्रॉपिंग से आती है जिसे इस तरह से प्रोसेस किया गया है। इसके अलावा सैलानी पुरी सरेन उबुद या बाली उबुद रॉयल पैलेस की सैर भी कर पाएंगे। सनसेट के नजारे के लिए सैलानी तनाह लोट मंदिर की ओर निकल जाएंगे। यह एक काफी पुराना हिंदू मंदिर है।

Ram Temple: राम मंदिर के गर्भ गृह में इस दिन होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, दर्शन और पूजन भी होगा शुरू

चौथे दिन का टूर प्लान

टूर के चौथे दिन सैलानी बाली स्विंग की सैर पर जाएंगे। यह जमीन से 10 मीटर, 15 मीटर, 20 मीटर और 78 मीटर की ऊंचाई पर स्थित झूले हैं। इन झूलों से आप घाटी और नदियों का नजारा ले सकते हैं। इसके बाद आप दो घंटों तक स्पा भी जा सकते हैं। शाम को समुद्र के किनारे सैलानी सनसेट के खूबसूरत नजारे का लुत्फ भी उठा पाएंगे।

पांचवे दिन का टूर प्लान

टूर के पांचवे दिन सैलानी उलुवतु मंदिर की यात्रा के लिए निकल जाएंगे। उलुवातु मंदिर इंडोनेशियाई महासागर के ऊपर 70 मीटर ऊंची चट्टान पर स्थित है। मंदिर के रास्ते में एक छोटा सा जंगल भी पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि ये बंदर मंदिर को बुरे असर से बचाते हैं। सनसेट के बाद सैलानी थिएट्रिकल फायर डांस शो 'केकक फायर डांस' देखेंगे। टूर के छठे दिन सैलानी बाली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए निकल जाएंगे।

कितना देना होगा किराया

5 रातों और 6 दिन वाले इस टूर पैकेज के लिए सैलानियों को 88600 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें सैलानियों को नाश्ता, लंच, डिनर, एसी होटल और टूर गाइड की सुविधा भी दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।