क्यों 'ओपन नेटवर्क' से जुड़ने को बेताब हैं कंपनियां? ITC, Unilever और Dabur भी कर रही हैं ONDC से बात

ई-कॉमर्स के लिए इंडियन ओपन नेटवर्क एक ऐसा सिस्टम विकसित करने की संभावनाओं पर भी गौर कर रहा है, जिससे एफएमसीजी कंपनियों को डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स और कस्टमर्स को अलग-अलग डील और प्राइस की पेशकश करने में मदद मिलेगी

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 3:14 PM
ONDC प्रोग्राम का उद्देश्य अगस्त तक 3 करोड़ सेलर्स और 1 करोड़ मर्चेंट्स को ऑनलाइन लाना और कम से कम 100 शहरों और कस्बों को कवर करना है

आईटीसी (ITC), यूनिलीवर (Unilever), डाबर (Dabur) और नीविया (Nivea) जैसी बड़ी एफएमसीजी (FMCG) कंपनियां ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के नेटवर्क से जुड़ने के लिए उसके साथ बातचीत कर रही हैं। ONDC एक ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित कर रहा है जिससे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के बीच इंटरऑपरेबिलिटी संभव हो जाएगी। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली है।

एफएमसीजी कंपनियों को होंगे ये फायदे

ई-कॉमर्स के लिए इंडियन ओपन नेटवर्क एक ऐसा सिस्टम विकसित करने की संभावनाओं पर भी गौर कर रहा है, जिससे एफएमसीजी कंपनियों को डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स और कस्टमर्स को अलग-अलग डील और प्राइस की पेशकश करने में मदद मिलेगी।


ONDC के एक अधिकारी ने कहा, “Shopify के साथ भी बातचीत जारी है। अगर वह जुड़ती है तो शॉपिफाई के सभी सेलर्स खुद ही इससे जुड़ जाएंगे।”

Multibagger stock: 1 साल में 5200% भागा यह शेयर, लगातार 5 दिनों से हिट कर रहा अपर सर्किट

मनीकंट्रोल ने इस खबर की पुष्टि के लिए आईटीसी, यूनिलीवर और डाबर से संपर्क किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। नीविया और शॉपिफाई से संपर्क नहीं हो सका।

बैंकों से भी जारी है बातचीत

अधिकारी ने कहा, ओएनडीसी में निवेश करने वाले बैंकों के अलावा दूसरे बैंकों के साथ भी बातचीत जारी है। ओपन नेटवर्क में निवेश करने वाले बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं।

eMudhra के शेयरों का 9% मजबूती के साथ बाजार में आगाज, अब क्या हो निवेश स्ट्रैटजी?

गूगल ने भी किया सरकार से संपर्क

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने पिछले हफ्ते खबर दी थी कि अल्फाबेट इंक की गूगल भी देश के ओपन ई-कॉमर्स नेटवर्क ONDC के साथ अपनी शॉपिंग सर्विसेज को एकीकृत करने के लिए भारत सरकार के साथ बातचीत कर रही है।

ONDC प्रोग्राम का उद्देश्य अगस्त तक 3 करोड़ सेलर्स और 1 करोड़ मर्चेंट्स को ऑनलाइन लाना और कम से कम 100 शहरों और कस्बों को कवर करना है। इस नेटवर्क की अगस्त में भव्य लॉन्चिंग की योजना बनाई जा रही है।

अप्रैल में, पांच शहरों बेंगलुरु, दिल्ली एनसीआर, शिलांग, भोपाल और कोयंबटूर में पायलट के रूप में इसे लॉन्च कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।