Get App

पर्यावरण दिवस पर किले के पास हो रही थी सफाई, कुछ ऐसी चीजें दिखीं, पूरे इलाके में फैल गया सन्नाटा

Worlds Environment day: 5 जून 2024 को पूरी दुनिया में धूमधाम से पर्यावरण दिवस मनाया गया है। इस दौरान कई जगह सफाई अभियान चलाया गया। ऐसे ही राजस्थान के जयपुर के नाहरगढ़ किले में भी सफाई की गई। इस दौरान सफाई कर्मियों को एक ऐसी चीज मिली, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2024 पर 1:45 PM
पर्यावरण दिवस पर किले के पास हो रही थी सफाई, कुछ ऐसी चीजें दिखीं, पूरे इलाके में फैल गया सन्नाटा
Worlds Environment day: किले में सफाई के दौरान कर्मचारियों को प्लास्टिक के थैले में कट्टा मिला। जिसे देखते ही सबलोग डर गए।

दुनिया भर में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कई जगह साफ-सफाई अभियान चलाया गया है। दरअसल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजस्थान के जयपुर के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। हेरिटेज निगम के कर्मचारियों ने कई किलों की सफाई की। लेकिन जब सफाई कर्मियों की टीम कनकघाटी टी प्वाइंट से नाहरगढ़ किले तक की सफाई कर रहे थे, तब एक अजीबोगरीब घटना घटी। जिसे देखते ही चारो तरफ सन्नाटा पसर गया।

यहां सफाई के दौरान कर्मचारियों को कचरे में से दो देसी कट्टे मिले। कट्टे देखते ही उनके होश उड़ गए। किसी ने इसे कचरे में यूं ही फेंक दिया था। कर्मचारियों ने उसे उठाया और फिर उसे अपने हेड को सौंप दिया। जल्द ही इन देसी कट्टों को पुलिस के पास जमा कर दिया जाएगा। इसके बाद आगे की जांच पड़ताल हो सकेगी।

प्लास्टिक बैग में मिला देसी कट्टा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेरिटेज निगम के कर्मचारी नाहरगढ़ किले के पास सफाई कर रहे थे। उस दौरान उन्हें कचरे के अंबार में एक प्लास्टिक में दो कट्टे मिले। उसे देखते ही सबके होश उड़ गए। कट्टों को बेहद सावधानी से लपेट कर अलग रखा गया। अब पुलिस जांच में पता लगाएगी कि ये कट्टे किसने वहां फेंके थे। बता दें कि जयपुर के वैक्स म्यूजियम और खजाना महल में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गे। सुबह 6 बजे से पौधारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ स्मारकों और पर्यटन स्थलों की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस पहल से काफी संख्या में युवा जुड़े और नाहरगढ़ और गुर्जर घाटी में पौधारोपण किया और पर्यटन स्थलों के आस-पास सफाई की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें