झारखंड में गिरिडीह के पास नक्सलियों ने बुधवार देर रात बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एहतियाती तौर पर हावड़ा-गया-दिल्ली रेल लाइन पर पर ट्रेनों को आवागमन पर रोक लगा दी गई। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। हालांकि, रेलवे ट्रैक को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है। पटरियों को बम से उड़ाने के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ा है। राहत की बात ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
नक्सलियों ने नई दिल्ली से गया-धनबाद होकर हावड़ा जाने वाले रेल सेक्शन को निशाना बनाया है इसमें झारखंड के गिरिडीह जिले में चिचाकी और चौधरीबांध के बीच में ट्रैक पर विस्फोट किया गया है। इसके बाद राजधानी समेत कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
रेल पटरियां उड़ाने के बाद एक पत्र भी मिला है। जिसमें लिखा है कि 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध को सफल बनावें। पूर्व-मध्य रेल के CPRO राजेश कुमार के अनुसार रेलवे के गश्ती दल के गौरव राज और रोहित कुमार सिंह ने चिचाकी के स्टेशन मास्टर को जानकारी दी बुधवार-गुरुवार रात्रि 12.34 बजे धनबाद डिवीजन स्थित करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच धमाका हुआ। सूचना मिलने पर एहतियात बरतते हुए हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग के गोमो-गया रेल खंड की लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे हैं और RPF ने इस घटना की पुष्टि की है।
13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस चौधरीबांध में रात 12.35 बजे से
18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस पारसनाथ में 12.37 बजे से
18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पारसनाथ में 12.55 बजे से
गाड़ी नंबर 12307 हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 26.01. 2022 प्रधानखंटा- गया- डीडीयू के बदले झाझा- पटना- डीडीयू होकर चलेगी।
12321 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस, प्रधानखंटा- गया-डीडीयू के बदले झाझा-पटना-डीडीयू के रास्ते चलेगी।
12312 कालका-हावड़ा एक्सप्रेस डीडीयू-गया-प्रधानखंटा के बदले गया-पटना-झाझा से चलेगी।
12322 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस, डीडीयू-गया -प्रधानखंटा के बदले गया-पटना-झाझा होकर चलेगी।
22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस और 12302 नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस डीडीयू-गया-प्रधानखंटा की बजाए डीडीयू-पटना-झाझा के रास्ते चलाया जाएगा।
12816 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस को कोडरमा-नेसुचबो गोमो के बदले हजारीबाग टाउन-बरकाकाना के रास्ते चलेगी।
12826 आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को कोडरमा-राजाबेरा के बजाए कोडरमा-हजारीबाग टाउन-बरकाकाना से चलाया जाएगा।