Get App

जोधपुर में भिखारी खरीदने पहुंचा iPhone 15, सिक्कों से भरे बोरे से किया पेमेंट

इन दिनों लोग सोशल एक्सपेरिमेंट के चक्कर तरह-तरह के वीडियोज बनाते नजर आते हैं। ऐसा ही एक एक्सपेरिमेंट करते हुए एक आदमी आईफोन 15 लेने पहुंच गया। फिर क्या बात जब पेमेंट की आई तो उसने शोरूम में ही सिक्कों से भरी बोरी उड़ेल दी। ऐसे में लोग सोशल एक्सपेरिमेंट के नाम पर किए जा रहे इस मजाक को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2023 पर 2:58 PM
जोधपुर में भिखारी खरीदने पहुंचा iPhone 15, सिक्कों से भरे बोरे से किया पेमेंट
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 40 मिलियन से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट Experiment King ने एक सोशल एक्सपेरिमेंट कियावो एक मोबाइल स्टोर पर एक भिखारी बनकर पहुंचेभिखारी के कपड़ों में स्टोर के अंदर पहुंचकर उन्होंने एक सिक्कों से भरकर बोरे से पेमेंट किया और iPhone15 खरीदावीडियो में भिखारी के कपड़े में वो कई शोरूम के चक्कर काटता रहाकई लोगों ने तो उसे शोरूम में एंट्री ही नहीं दीकपड़ों की वजह से उन्हें स्टोर में एंट्री नहीं मिल पा रही थीहालांकि एक स्टोर में उन्हें एंट्री भी मिली और उन्होंने सिक्कों के उनके पेमेंट को स्वीकार भी किया

सिक्के गिनते रह गए लोग

वीडियो में भिखारी फर्श पर सिक्के गिराता हुआ दिखाई दे रहा हैदुकानदार को पैसे देने के बाद पूरा स्टाफ सिक्के गिनने में लग जाता है और इसके बाद आदमी को iPhone Pro Max दे दिया जाता हैइंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 40 मिलियन से ज्यादा लाइक मिल चुके हैंऐसे में इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैंएक यूजर ने लिखा कि ये स्क्रिप्टेड हैआजकल के भिखारी तो ऐसे दिखते भी नहीं हैदूसरे यूजर ने लिखा कि किसी को भी किसी के कपड़े से नहीं जज करना चाहिएवहीं कुछ लोग इसे ब्रांडेड भिखारी भी बोल रहे हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें