PVR INOX लेकर आए हैं मंथली पास, 699 में देख सकेंगे 10 फिल्में

PVR INOX के को-CEO गौतम दत्ता ने कहा कि कंपनी लगातार अपने कस्टमर बेस को बढ़ाने पर काम कर रही है ताकि वो अपने दर्शकों को फिल्म देखने की आदत को और गहराई से समझ सके। बड़ी इवेंट फिल्में तो हिट हो रही हैं लेकिन छोटे बजट की फिल्मों को लोग इतना नहीं देख रहे हैं। ऐसे में PVR INOX एक मंथली सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रहा है।

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 2:23 PM
99 रुपए में सोमवार से लेकर गुरुवार तक सुबह 9 से शाम 6 बजे के बीच स्पेशल कॉम्बो शुरू किए हैं।

भारत की लीडिंग सिनेमा चेन PVR INOX दर्शकों के लिए एक सब्सक्रिप्शन पास लेकर आई है। PVR INOX के पासपोर्ट की मदद से दर्शक हर महीने दस फिल्में देख सकते हैं। PVR INOX के मंथली सब्सक्रिप्शन पास की फीस 699 रहेगी। 16 अक्टूबर से आप इस पास को बनवा सकते हैंइस पास के लिए भी कुछ नियम और शर्तें हैंचलिए आइए जानते हैं-

दर्शकों को समझने की कोशिश

ये खास ऑफर सोमवार से लेकर गुरुवार तक ही मान्य रहेगाइस पास से आप IMAX, Gold, LUXE और डायरेक्टर कट जैसे ऑफर नहीं ले पाएंगे  PVR INOX के को-CEO गौतम दत्ता ने कहा कि कंपनी लगातार अपने कस्टमर बेस को बढ़ाने पर काम कर रही है ताकि वो अपने दर्शकों की फिल्म देखने की आदत को और गहराई से समझने की कोशिश कर रहे हैं  दर्शक लगातार कहते हैं कि वो फिल्म का एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं और उन्हें फिल्म देखने के लिए सिनेमा में आना पसंद है लेकिन वो आ नहीं पाते

सिनेमा में खींचने की तैयारी

ऐसे में दत्ता कहते हैं कि वो लगातार फिल्मों की लिस्ट बना रहे हैं जिन्हें लोग टीवी, आईपैड और मोबाइल पर देख सकते हैं वहीं कुछ फिल्में हैं जैसे पठान, जवान और सालार जिन्हें लोग सिनेमा में ही देखेंगेवहीं कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें लेकर लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता चाहे वो थिएटर में देखी जाएं या घर परऐसे में हमने तिकड़म भिड़ाई कि लोग हर हफ्ते क्यों नहीं फिल्में देखने आ सकते हैं? वहीं लोगों का कहना है कि ये काफी महंगा होता है

खाने के लिए खास कॉम्बो


गौतम दत्ता का कहना है कि इवेंट फिल्में बड़ी, बड़ी और बहुत बड़ी होती जा रही हैंजबकि छोटी फिल्में और मिड बजट की फिल्मों को उतनी जगह नहीं मिल पा रही हैऐसे में हमें प्रोडक्ट के साथ-साथ कंज्यूमर के सेंटिमेंट पर भी काम करना होगा ताकि उन्हें सिनेमा में आने के लिए प्रेरित किया जा सके। PVR INOX ने कस्टमर्स की फूड की कीमतों को लेकर जारी शिकायतों के चलते कीमतों को 40 प्रतिशत तक कम किया हैइसके साथ ही उन्होंने 99 रुपए में सोमवार से लेकर गुरुवार तक सुबह 9 से शाम 6 बजे के बीच स्पेशल कॉम्बो शुरू किए हैं

Tiger 3 Trailer:  सलमान खान उतरे मैदान में बनकर RAW एजेंट, इमरान हाशमी ने की धमाकेदार एंट्री

पास का ऐसे करें इस्तेमाल

दर्शक PVR INOX Passport को तीन महीने के पीरियड के लिए खरीद सकते हैंये पासपोर्ट आपको सिनेमा चेन के ऐप और वेबसाइट पर मिल जाएगापासपोर्ट को आप किसी और को ट्रांसफर नहीं कर सकते  इसका इस्तेमाल सिर्फ एक ही यूजर कर सकता है जिसे चेकिंग के दौरान अपनी गवर्नमेंट आईडी दिखानी होगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।