करीना कपूर खान बच्चों के साथ देखेंगी Chandrayaan 3 की चांद पर लैंडिंग

करीना कपूर खान से हाल ही में जब चंद्रयान 3 के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि वो इसकी लैंडिंग के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। एक भारतीय होने के नाते उनके लिए ये गर्व का क्षण है। ऐसे में वो अपने दोनों बेटों के साथ इस नजारे को देखना चाहती है। चंद्रयान 3, 23 अगस्त को ये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला है।

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 1:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
करीना कपूर खान ने कहा कि ये भारत और भारतीयों के लिए एक गर्व का क्षण है।

करीना कपूर ने दिल्ली के एक इवेंट के दौरान जिक्र किया कि वो अपने दोनों बच्चों के साथ चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखने वाली हैं। तैमूर तीन साल का है और जेह अब दो साल का हो गया है ऐसे में अपने दोनों बच्चों के साथ वो भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देखना चाहती हैं। Chandrayaan-3, 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। 23 अगस्त को ये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला है।

भारतीयों के लिए गर्व का क्षण

करीना कपूर खान ने कहा कि ये भारत और भारतीयों के लिए एक गर्व का क्षण है। आप दिल में इस प्राउड को महसूस कर सकते हैं। एक भारतीय होने के नाते हम इसे देखने के लिए बेताब हैं। बहुत से लोग इसे देखने की तैयारी कर रहे हैं। मैं अपने दोनों बच्चों के साथ इस नजारे को देखूंगी। वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर करीना कपूर की इस एक्साइटमेंट को नाटक बता रहे हैं।


कुछ महीने बाद ही महंगाई से मिलेगी निजात, सरकार ने अपनी रिपोर्ट में बताई वजह

चांद पर होगी सॉफ्ट लैंडिंग

23 अगस्त को Chandrayaan-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसके अलावा वो Chandrayaan-2 के साथ भी संपर्क साधने की कोशिश भी करेगा। Chandrayaan-2 साल 2019 में लॉन्च किया गया था। इसका लैंडर चांद की सतह पर पहुंचते ही क्रैश हो गया था। ISRO ने बीते सोमवार को एक स्टेटमेंट जारी की कि Chandrayaan-3 का सारा सिस्टम सही से काम कर रहा है और इसकी लैंडिंग में किसी भी तरह की कोई परेशानी आने का अंदेशा नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।