Get App

Miss World 2021: पोलैंड की Karolina Bielawska ने जीता मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब, भारतीय-अमेरिकी श्री सैनी रहीं फर्स्ट रनरअप

Miss World 2021 की फर्स्ट रनरअप श्री सैनी भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2022 पर 11:29 AM
Miss World 2021: पोलैंड की Karolina Bielawska ने जीता मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब, भारतीय-अमेरिकी श्री सैनी रहीं फर्स्ट रनरअप
करोलिना फिलहाल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही है और पीएचडी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखेगी

Miss World 2021: इस साल मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब पोलैंड की करोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska) ने जीत लिया है। पुअर्टो रिको (Puerto Rico) के कोका-कोला म्यूजिक हॉल में आयोजित हुई 70वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में करोलिना बिलावस्का विजेता रही हैं।

2021 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय-अमेरिकी श्री सैनी (Shree Saini) फर्स्ट रनर अप रही हैं। सैनी भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। वहीं, पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट की ओलिविया येस (Olivia Yace) सेंकड रनर अप रही हैं।

ये भी पढ़ें- Covid-19: इजराइल में Omicron के दो नए वेरिएंट मिलने से हड़कंप, जानें इसके लक्षण सहित पूरी डिटेल

श्री सेनी मिस वर्ल्ड 2021 में पोलैंड की Karolina Bielawska को कड़ी टक्कर दी। श्री सेनी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जो दर्द सहा और जिन हादसों की शिकार हुईं, उसके बारे में जान दिल पसीज उठेगा। वह पंजाब के लुधियाना से हैं लेकिन फिलहाल अमेरिका में रहती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें