Get App

कश्मीर फाइल फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा मुंबई में अपार्टमेंट, 17.9 करोड़ में ली प्रॉपर्टी

कश्मीर फाइल जैसी फिल्म बनाने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2022 पर 9:27 AM
कश्मीर फाइल फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा मुंबई में अपार्टमेंट, 17.9 करोड़ में ली प्रॉपर्टी
कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहीोत्री ने मुंबई में खरीदा अपार्टमेंट।

कश्मीर फाइल जैसी फिल्म बनाने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है। इंडेक्सटैप डॉट कॉम के शेयर किये डॉक्यूमेंट के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री (Bollywood Director Vivek Agnihotri) और उनकी पत्नी ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में रायस्करन पार्थेनन में 3,258 वर्ग फुट के एरिया में फैला एक अपार्टमेंट 17.9 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस प्रॉपर्टी की सेलर एक्स्टसी प्राइवेट लिमिटेड (Ecstasy Private Limited) है।

डॉक्यूमेंट्स में दिखाया गया है कि यह अपार्टमेंट बॉलीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी मधुसूदन जोशी ने खरीदा है। खरीदार ने 1.07 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का पेमेंट भी किया है। इस प्रॉपर्टी को 27 सितंबर 2022 को रजिस्टर किया गया है। यह प्रॉपर्टी तीन कार पार्किंग के साथ आती है। ऐसा डॉक्यूमेंट्स में बताया गया है। विवेक अग्निहोत्री ने हाल में द कश्मीर फाइल फिल्म बनाई थी।

Electronics Mart IPO: आज खुल रहा है इश्यू, जानिए क्या इस IPO में पैसा लगाना चाहिए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें