(रिपोर्ट- हर्षित सिंघा)
(रिपोर्ट- हर्षित सिंघा)
Katla Fish in Malda: पश्चिम बंगाल के मालदा (Malda in West Bengal) में मछुआरों ने 50 किलोग्राम की एक विशालकाय कतला मछली (katla fish price) पकड़ी है, जिसकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है। सोशल मीडिया में तेजी से इस विशाल मछली का फोटो वायरल हो रहा है। 'कतला' मछली मिलने की खबर कुछ ही देर में इलाके में फैल गई, जिसके बाद आसपास के लोगों की वहां भीड़ जुट गई। मछली गुरुवार 10 अगस्त को पकड़ी गई जिसके बाद सुबह से ही मालदा का रथबाड़ी मछली बाजार (Rathbari fish market) सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह मछली मानिकचक के गंगा में पकड़ी गई थी। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे नदी से कतला मछली को पकड़कर रथबाड़ी बाजार में लाया गया। इसकी खबर फैलते ही विशाल मछली को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। यह विशाल मछली गंगा में मछुआरों के जाल में फंस गई थी। इस विशालकाय मछली का वजन करीब 50 किलोग्राम है। बाजार में इस मछली को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

800 रुपये प्रति किलो है कीमत
यह मछली 800 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मछली मानिकचक के गंगा में पकड़ी गई थी। खरीददारों में इस मछली को खरीदने की होड़ सी मची हुई है। यह विशाल कतला मछली मालदा के मानिकचक ब्लॉक के राजमहल गंगाघाट पर मछुआरों के जाल में फंसी थी। हालांकि, यह विशाल मछली स्थानीय बाजार में नहीं बिक पाई, जिसके बाद मछुआरे इसे जिले के सबसे बड़े मछली बाजार रथबाड़ी पुर-बाजार में ले आए।
ये भी पढ़ें- Prithvi Shaw: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के शरीर का उद्यमी अंकुर वारिकू ने उड़ाया मजाक, ट्रोल होने के बाद मांगी माफी
50 किलो मछली की बिक्री की बात सुनकर शहर के विभिन्न हिस्सों से खरीदार बाजार की ओर दौड़ पड़े। इस विशाल मछली के आसपास गुरुवार को बाजार में भीड़ लगी रही। मछली विक्रेता कय्यूम महलदार (Qayyum Mahaldar) ने कहा, ''मछली मालदा के मानिकचक राजमहल गंगा घाट से पकड़ी गई थी। मछली का वजन करीब 20 किलो है। मछली की बिक्री के बारे में सुनकर काफी लोग उमड़ रहे हैं। इससे पहले इस बाजार में कभी इतनी बड़ी मछली नहीं बिकी थी।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।