केरल में महिलाएं कर रहीं थीं खुदाई, तभी कुछ ऐसा हुआ कि बुलानी पड़ी पुलिस, मिला सोना-चांदी से भरा खजाना

केरल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। राज्य के कुन्नूर में एक सरकारी स्कूल के पास स्थित रबड़ बागान में कुछ महिला मजदूर बारिश के पानी के लिए खुदाई कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक कंटेनर मिला। पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। जब इस कंटेनर को खोला गया तो उसमें सोना चांदी के सिक्के मौजूद थे

अपडेटेड Jul 14, 2024 पर 2:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पुरातत्व विभाग को शुरुआती जांच में पता चला है कि ये प्राचीन वस्तुएं करीब 200 साल पुरानी हैं।

केरल वैसे तो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, अच्छे-अच्छे टूरिस्ट प्लेस की वजह से देश भर में सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन इन सबसे अलग एक और खास वजह से इन दिनों इस राज्य की चर्चा खूब हो रही है। दरअसल, महिलाएं खुदाई कर रहीं थीं। इस दौरान उन्हें एक ऐसी चीज मिली, जिसे देखते ही सबके होश उड़ गए। लोगों को शक था कि इसमें बम हो सकता है। लिहाजा फौरन पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जब इस कंटेनर को सावधानी पूर्वक खोला तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। दरअसल इस कंटेनर में सोने चांदी के सिक्के भरे हुए थे।

केरल के कन्नूर जिले के चेंगलयी में परिप्पयी सरकारी हाई स्कूल के पास एक रबड़ के बागान में कुछ महिलाएं गड्ढा खोद रही थी। तभी इन महिलाओं वहां खटखट की आवाज सुनाई दी। उन्हें लगा कि कहीं ये बारूदी सुरंग तो नहीं है। लिहाजा उन्होंने डर की वजह से फौरन पुलिस को इसकी खबर दे दी।

महिलाओं को मिला सोने-चांदी का खजाना


महिलाएं बारिश का पानी बाहर निकालने के लिए खुदाई कर रहीं थीं। उन्हें एक कंटेनर में कीमती सामान मिला। मजदूरों को शुरुआती दौर में डर था कि कहीं इसमें बन न हो, लिजाजा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने जब इस कंटेनर को खोला तो इसमें 17 मोती की माला, 13 सोने के लॉकेट, 4 मेडेलियन, 5 प्राचीन अंगूठियां, झुमकों का एक सेट और कई चांदी के सिक्के शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर एमवी शीजू की टीम ने वस्तुओं को कब्जे में ले लिया। बाद में इस पूरे सामान को उन्होंने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुरातत्व विभाग को निर्देश दिया कि वो इन चीजों की जांच करें। ये सामान कब के हैं और इनकी उत्पत्ति के बारे में पता लगाने के लिए कहा है।

पुरातत्व विभाग जांच पड़ताल में जुटा

पुरातत्व विभाग अब इसकी जांच पड़ताल में जुट गया है। विभाग को शुरुआती जांच में पता चला है कि ये प्राचीन वस्तुएं करीब 200 साल पुरानी हैं। फिलहाल पुरातत्व विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस जगह पर कोई और खजाना तो नहीं है। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जिस जगह से प्राचीन वस्तुएं बरामद की गई हैं। उसका कोई ऐतिहासिक महत्व नहीं है। लिहाजा ये सामान किसी का निजी हो सकता है। हालांकि जांच पड़ताल के बाद ही सबकुछ पता चलेगा।

Anant-Radhika Wedding: एक दूसरे के हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, शादी के बाद पहली तस्वीर आई सामने

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।