Kids Health: हर बच्चे की डेवलपमेंट अलग होती है। कोई बच्चा हेल्दी होता है, तो कोई दुबला, किसी का कद छोटा होता है, तो किसी का लंबा। लेकिन अगर आपके बच्चे की हाइट अपनी उम्र के हिसाब से कम है, तो इसे बढ़ाने के लिए आप अभी काफी कुछ कर सकते हैं। पैरेंट्स की ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे की कद-काठी अच्छी हो। उनकी पर्सनैलिटी ऐसी हो कि वह दूर से ही भीड़ में नजर आ जाए। अक्सर, कुछ बच्चों की लंबाई काफी अच्छी होती है तो कुछ की हाइट जल्दी बढ़ती ही नहीं है। कई बार बच्चों का शारीरिक विकास, उनकी लंबाई जीन्स पर भी निर्भर करती है।
कहते हैं कि एक उम्र के बाद हाइट बढ़नी बंद हो जाती है लेकिन इससे पहले आप कद को लंबा करने के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। अगर आपके बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनके खानपान में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करें जो कद-काठी बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं
हरी सब्जियां डाइट में करें शामिल
अगर आपके बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही है तो उसे पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खिलाना शुरू कर देना चाहिए। इसके लिए हर तरह की सब्जी उसे खिलाएं। बच्चा नहीं खाना चाहे तो कुछ इस तरह से खाना पकाएं कि वह खाने के लिए मजबूत हो जाए। हरी सब्जियों में साग खिलाएं। इसे आटे में गूंद कर पूड़ी, पराठा खिला सकते हैं। सब्जियों को उबाल कर आटे में मिलाकर भी पराठा बना सकते हैं। हरी सब्जियों के सेवन से बोन डेंसिटी बढ़ती है। इससे लंबाई जल्दी ही बढ़ सकती है।
बच्चे को रोज एक अंडा जरूर खिलाएं। अंडा खिलाने से बच्चे को प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, बायोटिन और आयरन मिलता है। जिससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह होता है।
बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए आपको डाइट में प्रोटीन भरपूर चीजें खिलानी चाहिए। आपको बच्चे की डाइट में सोयाबीन जरूर शामिल करना चाहिए। सोयाबीन से हड्डियां मजबूत होती हैं। सोयाबीन में अमीनो एसिड और कई दूसरे पोषक तत्व होते हैं।
बच्चे को हर दिन भोजन में दही एक कटोरी जरूर खाने के लिए दें। यह एक प्रो-बायोटिक्स है, जो बच्चे की पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है। दही में विटामिन D और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और लंबाई के लिए भी फायदेमंद है।
रोजाना पिलाएं एक गिलास दूध
दूध हर बच्चे की डाइट के लिए बेहद जरूरी है। कम उम्र से ही बच्चे को प्रतिदिन सुबह-शाम दो गिलास दूध जरूर पिलाएं। इससे आवश्यक कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की पूर्ति होगी। दूध में आप चाहें तो केसर, बादाम पाउडर भी मिला सकते हैं। जिससे इसमें न्यूट्रिशन वैल्यू और बढ़ जाएगी। चॉकलेटी पाउडर दूध में मिलाने की बजाय प्रोटीन-पाउडर मिला सकते हैं। इसके लिए किसी न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें।