जानें कितनी खास है अमेरिकी प्रेसिडेंट की फ्लीट में शामिल कार 'द बीस्ट', माना जाता है दुनिया का सबसे सुरक्षित वाहन

भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का खुद का सेफ्टी सिस्टम होगा। इसमें दुनिया की सबसे महंगी कारें, मॉडर्न हथियार, एक कंट्रोलस रूम और एक कम्युनिकेशन सिस्टम मौजूद रहेगा। बाइडेन की हवाई यात्रा में एयरफोर्स वन प्लेन के साथ हेलिकॉप्टर के अलावा जमीनी आवाजाही के लिए द बीस्ट जैसी कारों का लंबा काफिला होगा। आपको बता दें कि अमेरिकी प्रेसिडेंट की फ्लीट में शामिल द बीस्ट कार को दुनिया की सबसे सेफ कार माना जाता है। ऐसे में आइये इस कार से जुड़ी हर एक तरह की खासियतों के बारे में भी जान लेते हैं

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 10:54 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) भी भारत में होने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं। यह बाइडेन का पहला भारत दौरा होगा

भारत की राजधानी नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट में दुनिया भर के कई सारे देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति शामिल होने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) भी भारत में होने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं। यह बाइडेन का पहला भारत दौरा होगा। बाइडेन 9 और 10 सितंबर को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार यानी 7 सितंबर को ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। इस बैठक से इतर बाइडेन और पीएम मोदी की 8 सितंबर को एक द्विपक्षीय बैठक भी होगी।

भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा चाक चौबंद

भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का खुद का सेफ्टी सिस्टम होगा। इसमें दुनिया की सबसे महंगी कारें, मॉडर्न हथियार, एक कंट्रोलस रूम और एक कम्युनिकेशन सिस्टम मौजूद रहेगा। बाइडेन की हवाई यात्रा में एयरफोर्स वन प्लेन के साथ हेलिकॉप्टर के अलावा जमीनी आवाजाही के लिए द बीस्ट जैसी कारों का लंबा काफिला होगा। आपको बता दें कि अमेरिकी प्रेसिडेंट की फ्लीट में शामिल द बीस्ट कार को दुनिया की सबसे सेफ कार माना जाता है। ऐसे में आइये इस कार से जुड़ी हर एक तरह की खासियतों के बारे में भी जान लेते हैं।


सबसे सेफ कार है द बीस्ट

द बीस्ट को सबसे सेफ कार माना जाता है। यह कार बख्तरबंद लिमोसिन में सैन्य-ग्रेड शील्ड, बुलेट-प्रूफ खिड़कियां और एक आंसू गैस डिस्पेंसर से लैस है। इस कार का शील्ड एल्यूमीनियम, सिरेमिक और स्टील से बना है और कैमिकल वॉर की स्थिति में भी यात्रियों की सुरक्षा कर सकता है। इसके अलावा यह कार कैमिकल और बायो हमले की स्थिति में ऑक्सीजन भी सप्लाई कर सकता है। इस कार में आगे की तरफ 5 इंच का मोटा दरवाजा और पीछे की तरफ 8 इंच का मोटा दरवाजा लगाया गया है। इसमें कांच और पॉलीकार्बोनेट की पांच परतें हैं ताकि यह बम विस्फोट का सामना कर सके। इसके अलावा इस कार में आंसू गैस डिस्पेंसर, शॉटगन, स्मोक स्क्रीन, राष्ट्रपति के ब्लड सैंपल वाले दो ब्लड बैग, एक कम्युनिकेशन डिवाइस, जीपीएस और नाइट विजन भी शामिल हैं।

India vs Bharat: नरेंद्र मोदी बतौर 'प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत' जाएंगे इंडोनेशिया, देश का नाम बदलने वाले विवाद में आया नया मोड़

क्या है इस कार की कॉस्ट और बैठने की क्षमता

लिमोजिन कटेगरी की कार होने के बाद भी द बीस्ट में सात लोग ही बैठ सकते हैं। यह कई सारी सुविधाओं से भरपूर है। इस कार का वजन लगभग 2,000 पाउंड है। इस कार का नया मॉडल साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस कार को जनरल मोटर्स ने बनाया है। इस कार की लागत 1.5 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। द बीस्ट को सबसे पहली बार साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के काफिले में शामिल किया गया था। द इंडिपेंडेंट के अनुसार, बुश की कार पूरी तरह से ग्राउंड-अप निर्मित मॉडल थी। जिसमें कई सारे फीचर्स शामिल किए गए थे। यह नाम तब भी बना रहा जब बुश के बाद कई अमेरिकी राष्ट्रपति बदल गए। यह कार अमेरिकी राष्ट्रपति के विदेश दौरों के दौरान उनके साथ रहती है। जो बिडेन ने पिछले साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार के दौरान भी इस कार का इस्तेमाल किया था।

जो बिडेन के लिए सुरक्षा व्यवस्था

नई दिल्ली में आगामी G20 शिखर सम्मेलन के लिए, अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 21 से 28 वर्ष की उम्र के सबसे ट्रेंड और सबसे योग्य अधिकारियों को एक टीम में तैनात किया गया है। ये अधिकारी अमेरिकी राष्ट्रपति को किसी भी हमले से बचाने के लिए पिस्तौल, एम4, ग्लॉक सहित लंबी दूरी और कम दूरी के हथियारों के साथ-साथ बुलेट प्रतिरोधी शीट भी रखेंगे।अमेरिका ने G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने 75-80 वाहन लाने का प्रस्ताव रखा है। अमेरिकी राष्ट्रपति नई दिल्ली में आईटीसी मौर्य शेरेटन में रुकेंगे। होटल की हर मंजिल पर सीक्रेट सर्विस कमांडो तैनात होंगे और 14वीं मंजिल पर बिडेन को उनके कमरे तक ले जाने के लिए एक विशेष लिफ्ट लगाई जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।