भारत की राजधानी नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट में दुनिया भर के कई सारे देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति शामिल होने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) भी भारत में होने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं। यह बाइडेन का पहला भारत दौरा होगा। बाइडेन 9 और 10 सितंबर को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार यानी 7 सितंबर को ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। इस बैठक से इतर बाइडेन और पीएम मोदी की 8 सितंबर को एक द्विपक्षीय बैठक भी होगी।
