Kolkata Metro: अब भारत में नदी के नीचे 33 मीटर अंदर दौड़ेगी ट्रेन, कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो टनल जल्द होगी शुरू

Metro स्टेशन का निर्माण हुगली नदी के नीचे 33 मीटर अंदर किया जा रहा है, जिसका 80 फीसदी काम पूरा हो गया है जबकि 20 प्रतिशत अभी पूरा होना बाकी है

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 12:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत में पहली बार नदी के अंदर किसी ट्रांसपोर्ट टनल का निर्माण किया जा रहा है

देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो टनल यानी सुरंग (Underwater Metro Tunnel) का काम कोलकाता में हूगली नदी के नीचे युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह मेट्रो हावड़ा और कोलकाता के बीच चलेगी। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, 2023 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। यह देश की अपनी तरह की पहली अंडर रिवर प्रोजेक्ट है।

कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, मेट्रो स्टेशन का निर्माण हुगली नदी के नीचे 33 मीटर अंदर किया जा रहा है, जिसका 80 फीसदी काम पूरा हो गया है जबकि 20 प्रतिशत अभी पूरा होना बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह 2023 तक काम करना शुरू कर देगा।


पानी के नीचे दौड़ेगी मेट्रो

साइट सुपरवाइजर मिथुन घोष ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि हावड़ा और कोलकाता के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए हुगली नदी के नीचे कोलकाता में भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 तक इसे पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईस्ट-वेस्ट हावड़ा मेट्रो स्टेशन का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, जबकि 20 प्रतिशत काम पूरा होना बाकी है।

नदी के नीचे 33 मीटर अंदर बन रहा स्टेशन

घोष ने कहा कि हुगली नदी के नीचे 33 मीटर अंदर मेट्रो स्टेशन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह 2023 तक काम करना शुरू कर देगा। भूमिगत सुरंग करीब आधा किलोमीटर तक हुगली नदी को पार करेगी। बता दें कि कोलकाता मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर 15 किलोमीटर लंबा है और साल्ट लेक स्टेडियम से हावड़ा तक फैला है।

ये भी पढ़ें- Pakistan Political crisis: पाकिस्तानी संसद भंग होने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, जानें अब तक के सभी अपडेट

साल्ट लेक सेक्टर-5 से साल्ट लेक स्टेडियम के बीच इस मेट्रो लाइन में करुणामयी, सेंट्रल पार्क, सिटी सेंटर और बंगाल केमिकल मेट्रो स्टेशन पड़ेंगे। भारत में पहली बार नदी के अंदर किसी ट्रांसपोर्ट टनल का निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि देश में सबसे पहले कोलकाता में ही मेट्रो चलाई गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।