कोलकाता के परेड मैदान में भक्ति में डूबे लाखों लोग, मिलकर किया गीता पाठ

कोलकाता के परेड ग्राउंड में भगवद गीता का सामूहिक पाठ करने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। इस कार्यक्रम में कई बड़े संतों और नेताओं ने हिस्सा लिया। खुद पीएम मोदी ने इसे सामाजिक सौहार्द बढ़ाने और देश के विकास का भी अहम हिस्सा बताया है।

अपडेटेड Dec 24, 2023 पर 6:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए एक लाख 20 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक खास तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस आयोजन में करीब एक लाख लोगों ने मिलकर भगवद गीता का पाठ किया। पारंपरिक कपड़े पहने अलग-अलग उम्र के लोग परेड मैदान में इकट्ठा हुए। लाखों की संख्या में लोगों ने इस ऐतिहासिक जगह पर संतों के साथ मिलकर गीता का पाठ किया। इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बंगाल यूनिट के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ''भगवद गीता दुनिया को दिया गया भारत का सबसे बड़ा तोहफा है। जो लोग इस कार्यक्रम का मजाक उड़ा रहे हैं उनके मन में हिंदू धर्म और इसकी परंपराओं के प्रति किसी तरह का सम्मान नहीं है। जो लोग हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रहे हैं वे अपने प्रयासों में कभी सफल नहीं हो पाएंगे।''

 20 हजार लोग हुए थे इकट्ठा

भाजपा की बंगाल यूनिट और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सबने मिलकर गीता का पाठ किया। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए एक लाख 20 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।


Year Ender 2023: Moye Moye से लेकर ये गाने इंस्टा रील्स पर छाए रहे, किसका रहा सोशल मीडिया पर राज

लोगों के बीच बढ़ेगा सामाजिक सौहार्द

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि उनका मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग पृष्ठभूमियों के लोगों का भगवद गीता का पाठ करने से न केवल सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा बल्कि देश की विकास यात्रा में भी नयी ऊर्जा का संचार होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।