Story of Lakshadweep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत के सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की यात्रा के बाद यह आईलैंड्स भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लक्षद्वीप को लेकर भारत और मालदीव (India-Maldives Diplomatic Row) के बीच एक राजनयिक विवाद भी छिड़ गया है। लक्षद्वीप दौरे को लेकर भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कुछ मंत्रियों की तरफ से विवादित टिप्पणी करना मालदीव को भारी पड़ता नजर आ रहा है। भारत की कड़ी आपत्ति के बाद मालदीव ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि, इसके बावजूद दोनों देशों के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा है।
