Layoff News: यह साल 2023 आधे से अधिक गुजर चुका है लेकिन छंटनी की मार अभी तक फीकी नहीं हुई है। अब इसकी तलवार क्रिप्टो एक्सचेंज क्वॉइनडीसीएक्स (CoinDCX) के एंप्लॉयीज पर पड़ रही है। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने अपने करीब 12 फीसदी एंप्लॉयीज को बाहर निकालने का फैसला किया है। कंपनी के फाउंडर्स सुमित गुप्ता और नीरज खंडेलवाल ने यह जानकारी आज एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। क्वॉइनडीसीएक्स यह छंटनी कारोबार की बदलती जरूरतों और चुनौतीपूर्ण माहौल के चलते कर रही है।
कंपनी ने इस छंटनी का ऐलान ऐसे समय में किया है जबक क्रिप्टो स्टार्टअप्स खासतौर से भारत में एक्सचेंजों नियामकीय अनिश्चितता से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा हाई टैक्स और टीडीएस चार्जेज के चलते ट्रेडिंग वॉल्यूम 85-90 फीसदी गिर गया है। बता दें कि क्वॉइनडीसीएक्स देश की पहली क्रिप्टो यूनिकॉर्न है जिसका वैल्यूएशन 2021 में 110 करोड़ डॉलर था।
CoinDCX का अब इस बात पर रहेगा फोकस
सुमित और नीरज के मुताबिक कठिन मैक्रो कंडीशन्स के चलते दुनिया भर में स्टार्टअप और बिजनेस भारी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि लंबे समय तक जारी मार्केट में बिकवाली के दबाव और घरेलू एक्सचेंजों पर टीडीएस के असर के चलते क्रिप्टो इंडस्ट्री को कुछ अधिक ही झटके लग रहे हैं। इसके चलते ट्रेडिंग वॉल्यूम पर असर पड़ा और फिर रेवेन्यू को भी झटका लगा।
ऐसे में क्वॉइनडीसीएक्स ने लागत को कम से कम करने के साथ-साथ एफिशिएंसी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए ऑटोमेशन में निवेश जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा लॉन्ग टर्म बिजनेस स्ट्रैटेजी के तहत कुछ फैसलों और प्रोडक्ट्स को फिर से प्रमुखता दी जा रही है। फाउंडर्स के मुताबिक अब कंपनी का फोकस मुनाफा बढ़ाने और बिजनेस को टिकाऊ बनाने पर है।
जिनकी छंटनी हुई, उन्हें क्या देगी कंपनी
स्टार्टअप ने ऐलान किया है कि जिनकी छंटनी हो रही है, उन्हें जरूरी सहायता और रिसोर्सेज मुहैया कराया जाएगा। इसमें सेवरेंस पे है जो फुल नोटिस पीरियड के बराबर है। इसके अलावा एक अतिरिक्त महीने की सैलरी. वैरिएबल पे और इंसेंटिंव दिया जाएगा। जो छुट्टियां बची हुई हैं, उसके बदले में कैश दिया जाएगा। हेल्थ इंश्योरेंस और वेलनेस बेनेफिट्स आगे भी जारी रहेगी। वहीं काउंसलिंग सपोर्ट भी मिलता रहेगा।