Get App

Layoff News: देश के पहले क्रिप्टो यूनिकॉर्न में छंटनी का कोहराम, CoinDCX से 12% एंप्लॉयीज की छुट्टी

Layoff News: देश के पहले क्रिप्टो यूनिकॉर्न क्वॉइनडीसीएक्स (CoinDCX) ने 12 फीसदी एंप्लॉयीज की छुट्टी कर दी है। कंपनी के फाउंडर्स सुमित गुप्ता और नीरज खंडेलवाल ने यह जानकारी आज एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। कंपनी ने इस छंटनी का ऐलान ऐसे समय में किया है जबक क्रिप्टो स्टार्टअप्स खासतौर से भारत में एक्सचेंजों नियामकीय अनिश्चितता से जूझना पड़ रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 22, 2023 पर 3:42 PM
Layoff News: देश के पहले क्रिप्टो यूनिकॉर्न में छंटनी का कोहराम, CoinDCX से 12% एंप्लॉयीज की छुट्टी
Layoff News: यह साल 2023 आधे से अधिक गुजर चुका है लेकिन छंटनी की मार अभी तक फीकी नहीं हुई है। अब इसकी तलवार क्रिप्टो एक्सचेंज क्वॉइनडीसीएक्स (CoinDCX) के एंप्लॉयीज पर पड़ रही है।

Layoff News: यह साल 2023 आधे से अधिक गुजर चुका है लेकिन छंटनी की मार अभी तक फीकी नहीं हुई है। अब इसकी तलवार क्रिप्टो एक्सचेंज क्वॉइनडीसीएक्स (CoinDCX) के एंप्लॉयीज पर पड़ रही है। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने अपने करीब 12 फीसदी एंप्लॉयीज को बाहर निकालने का फैसला किया है। कंपनी के फाउंडर्स सुमित गुप्ता और नीरज खंडेलवाल ने यह जानकारी आज एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। क्वॉइनडीसीएक्स यह छंटनी कारोबार की बदलती जरूरतों और चुनौतीपूर्ण माहौल के चलते कर रही है।

कंपनी ने इस छंटनी का ऐलान ऐसे समय में किया है जबक क्रिप्टो स्टार्टअप्स खासतौर से भारत में एक्सचेंजों नियामकीय अनिश्चितता से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा हाई टैक्स और टीडीएस चार्जेज के चलते ट्रेडिंग वॉल्यूम 85-90 फीसदी गिर गया है। बता दें कि क्वॉइनडीसीएक्स देश की पहली क्रिप्टो यूनिकॉर्न है जिसका वैल्यूएशन 2021 में 110 करोड़ डॉलर था।

Zomato New Deal: जोमैटो की इस डील पर चहके निवेशक, 5% चढ़ गए शेयर

CoinDCX का अब इस बात पर रहेगा फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें