Layoff News: Morgan Stanley में एक बार फिर छंटनी की तैयारी, जानिए कब तक सुधरेगी स्थिति

Layoff News: छंटनी की तलवार अभी तक थमी नहीं है। फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराने वाली वैश्विक फर्म मॉर्गन स्टैनले (Morgan Stanley) एक बार फिर एंप्लॉयीज को बाहर निकालने की योजना बना रही है। मंदी की आशंका के बीच सौदों में देरी हो रही है तो इसका असर मॉर्गन स्टैनले पर भी दिख रहा है और इसने खर्च कम करने के लिए छंटनी का फैसला किया है

अपडेटेड May 02, 2023 पर 9:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डीलमेकिंग में गिरावट के चलते Morgan Stanley का प्रॉफिट जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर गिर गया। इसकी मर्जर एडवायजरी 32 फीसदी और इक्विटी-अंडरराइटिंग बिजनेस में 22 फीसदी की गिरावट आई।

Layoff News: छंटनी की तलवार अभी तक थमी नहीं है। फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराने वाली वैश्विक फर्म मॉर्गन स्टैनले (Morgan Stanley) एक बार फिर एंप्लॉयीज को बाहर निकालने की योजना बना रही है। मंदी की आशंका के बीच सौदों में देरी हो रही है तो इसका असर मॉर्गन स्टैनले पर भी दिख रहा है और इसने खर्च कम करने के लिए छंटनी का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सीनियर मैनेजर्स इस तिमाही के आखिरी तक करीब 3 हजार एंप्लॉयीज को बार निकालने की योजना बना रहे हैं। इसका असर कंपनी के दुनिया भर के एंप्लॉयीज पर पड़ेगा और यह इसके फाइनेंशियल एडवाइजर्स और पर्सनल सपोर्टिंग को छोड़ बाकी वैश्विक वर्कफोर्स का करीब 5 फीसदी है। बैंकिंग एंड ट्रेडिंग ग्रुप के करीब 82 हजार एंप्लॉयी हैं।

कब तक सुधरेगी स्थिति

मॉर्गन स्टैनले ने इससे कुछ महीने पहले अपने 2 फीसदी एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। मॉर्गन स्टैनले ने दिसंबर में 1600 जॉब्स कम किया था। मॉर्गन स्टैनले के सीईओ जेम्स गोर्मन ने पिछले मीने कहा था कि अंडरराइटिंग और मर्जर्स एक्टिविटी सुस्त हो चुकी हैं और अब अगले साल 2024 की दूसरी छमाही यानी जुलाई-दिसंबर 2024 के पहले इसमें फिर तेजी लौटने की उम्मीद उन्हें नहीं है। इन सबकी एक बड़ी वजह ये है कि महंगाई से निपटने के लिए फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा रहा है और आगे भी इसके आसार हैं। इसने बैंकिंग एक्टिविटी को प्रभावित किया है और मर्जर एक्टिविटीज सुस्त हुई हैं।


Adani Group News: हिंडनबर्ग के झटके के बावजूद 4 गुना बढ़ा मुनाफा, शानदार रही Adani Green की मार्च तिमाही

कैसी रही Morgan Stanley के लिए मार्च तिमाही

डीलमेकिंग में गिरावट के चलते मॉर्गन स्टैनले का प्रॉफिट जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर गिर गया। इसकी मर्जर एडवायजरी 32 फीसदी और इक्विटी-अंडरराइटिंग बिजनेस में 22 फीसदी की गिरावट आई। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि बैंकिंग फीस के जरिए इसकी कमाई पिछले साल की बढ़ोतरी के हिसाब से होगा। हालांकि पिछले साल भी यह 2021 के मुकाबले आधा था। 2021 में डीलमेकिंग में उछाल थी और मॉर्गन स्टैनले को बैंकिंग फीस के रूप में करीब 1030 करोड़ डॉलर मिले थे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।