गंगा समेत तमाम नदियां कहीं न कहीं जाकर मिल जाती है। यानी सभी नदियों का कहीं न कहीं संगम होता है। सभी नदियों के अपने संगम होते हैं, लेकिन इन सब में त्रिवेणी संगम का बहुत अधिक महत्व है। त्रिवेणी संगम में तीन नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती आपस में मिलती हैं। इन तीनों नदियों का मिलन प्रयागराज के संगम में होता है। प्रयागराज एक तीर्थस्थल है। हिंदू संस्कृति में गंगा और यमुना के बाद सबसे अधिक महत्व सरस्वती को दिया गया है। लेकिन प्रयागराज में सरस्वती नदी कहीं नजर नहीं आती है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर इसके त्रिवेणी संगम क्यों कहते हैं?
