Get App

बिना टिकट के 1st AC में लगा लोगों का जमावड़ा, परेशान महिला ने शेयर कर दिया वीडियो

महानंदा के फर्स्ट एसी में बिना टिकट के कई लोग घुस गए। ऐसे में एक महिला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 15483 महानंदा के 1st एसी का वर्तमान में कुछ ऐसा हाल है। मेरी मैनेजमेंट से दरख्वास्त है कि जल्द से जल्द इसका निवारण करें, हमें सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है। महिला की शिकायत के बात RPF ने मामले को सुलझाने की कोशिश की। देखिए वायरल हो रहे इस वीडियो को-

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 1:14 PM
बिना टिकट के 1st AC में लगा लोगों का जमावड़ा, परेशान महिला ने शेयर कर दिया वीडियो
@SwatiRaj9294 के X पोस्ट से लिए गए वीडियो के स्क्रीनशॉट

एक महिला यात्री ने भारतीय रेलवे से फर्स्ट एसी में लगी भीड़ को लेकर सवाल किया है। डिब्बे में बिना टिकट यात्रियों के भर जाने के बाद महिला यात्री का सवाल था कि इतना पैसा देकर भी फर्स्ट एसी का ये हाल। महानंदा एक्सप्रेस में ट्रैवल कर रहीं स्वाति राज ने X पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फर्स्ट एसी के कोच का कॉरिडोर लोगों से खचाखच भरा हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों के वहां से आने-जाने के लिए भी जगह नहीं बची है।

कॉरिडोर करवाया खाली

कंधे से कंधा मिलाकर लोग कोच के कॉरिडोर में भरे हुए हैं। स्वाति लिखती हैं के 15483 महानंदा के 1st एसी का वर्तमान में कुछ ऐसा हाल है। मेरी मैनेजमेंट से दरख्वास्त है कि जल्द से जल्द इसका निवारण करें, हमें असुरक्षित महसूस हो रहा है। एक्स्ट्रा पैसे देने के बाद भी ये हाल है। आगे कमेंट सेक्शन में राज ने फिर अपडेट दी और लिखती हैं कि रेलवे पुलिस फोर्स बाद में आई। पुलिस भीड़ को क्लियर कर पाने में नाकामयाब रही क्योंकि एक स्टेशन पर ट्रेन सिर्फ दो मिनट के लिए ही रुक पाई। बता दें कि महानंदा एक्सप्रेस दिल्ली से अलीपुरद्वार जंक्शन के बीच चलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें