Mark Zuckerberg ने शेयर की सेल्फी, सूजे हुए चेहरे पर दिखाई दिए चोट के निशान

39 साल के Meta CEO मार्क जुकरबर्ग इन दिनों मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्होंने बीते साल jiu-jitsu में कुछ मेडल्स भी जीते थे। The Joe Rogan Experience के पोडकास्ट में मार्क जुकरबर्ग ने बताया था कि कोरोना के दौरान उनकी दिलचस्पी तेजी से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में बढ़ी। हाल ही में उनके नाक पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लगी। जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है।

अपडेटेड Oct 03, 2023 पर 1:55 PM
जुकरबर्ग लंबे समय से MMA और jiu-jitsu जैसे कॉम्बैट स्पोर्ट्स की तैयारी कर रहे हैं।

मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी शेयर की। सेल्फी में उनका सूजा हुआ चेहरा और उस पर कई तरह के निशान दिखाई दे रहे हैं। ये निशान उनकी आंखों के नीचे और नाक पर बने हुए हैं। Meta CEO ने बताया कि उन्हें ये चोट कैसे लगी। कॉम्बैट स्पोर्ट्स के लिए ट्रेनिंग करते हुए वो हादसे का शिकार हो गए और उन्हें चोट लग गई। इंस्टा पर कैप्शन में लिखते हैं कि स्पारिंग (बॉक्सिंग के दौरान की जाने वाली मूवमेंट) के दौरान सिचुएशन आउट ऑफ कंट्रोल चली गई। लगता है अब अवतार अपडेट करने की जरूरत हैं। जुकरबर्ग लंबे समय से MMA और jiu-jitsu जैसे कॉम्बैट स्पोर्ट्स की तैयारी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mark Zuckerberg (@zuck)

लोगों ने सलामती की मांगी दुआ

वहीं इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सॉरी लेकिन ये तस्वीर अब मीम बनने वाली है। लोग उनकी सलामती की दुआ भी मांग रहे हैं और अपना ध्यान रखने के लिए भी कह रहे हैं। बता दें कि मार्क जुकरबर्ग कॉम्बैट स्पोर्ट्स में ट्रेनिंग ले रहे हैं। मई में हुए टूर्नामेंट में उन्होंने jiu-jitsu में कुछ मेडल्स भी जीते थे। इसके अलावा वो Guerrilla Jiu-Jitsu team में भी मेडल्स जीत चुके हैं। इस जीत के लिए उन्होंने अपने ट्रेनर्स को भी धन्यवाद दिया।


निज्जर हत्या विवाद के बीच भारत ने कनाडा से अपने दर्जनों राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा: रिपोर्ट

कोरोना के दौरान शुरू की थी प्रैक्टिस

Jits मैग्जीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक Meta CEO ने व्हाइट बेल्ट मास्टर 2 लाइटवेट डिवीजन के लिए gi jiu-jitsu और नॉन gi jiu-jitsu   में कंपीट किया था। Gi मार्शल आर्ट्स के दौरान पहनी जाने वाली व्हाइट कॉटन यूनिफॉर्म होती है। बीते सितंबर मार्क ने अपने ट्रेनिंग पार्टनर खाई वु के साथ स्पारिंग करते हुए एक वीडियो शेयर की थी। The Joe Rogan Experience के पोडकास्ट में मार्क जुकरबर्ग ने बताया था कि कोरोना के दौरान उनकी दिलचस्पी तेजी से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में बढ़ी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।