इस साल मिस यूनिवर्स में कई ऐसी घटनाएं हैं जो पहली बार होने जा रही हैं। 72 वें मिस यूनिवर्स इंटरनेशनल ब्यूटी पैजेंट में इस साल दो ट्रांसजेंडर महिलाओं, दो मांओं और एक प्लस साइज मॉडल ने हिस्सा लिया है। नेपाल की जेन दीपिका गैरेट पहली प्लस साइज मॉडल हैं जो मिस यूनिवर्स के ताज पर अपनी दावेदारी पेश करने आई हैं। 15 नवंबर को एल सेल्वाडोर में जब रनवे पर 22 साल की जेन उतरीं तो सबका ध्यान उनकी ही ओर था।
मिस नेपाल की विनर ने जीता दिल
गैरेट जितनी नेपाली हैं उतनी ही अमेरिकन भी, ऐसे में वो मिस यूनिवर्स में बॉडी पॉजिटिविटी का मैसेज लेकर आई हैं। Hola मैग्जीन के साथ इंटरव्यू में जेन ने कहा कि वो एक कर्वी वुमेन जो कोई भी ब्यूटी स्टैंडर्ड फॉलो नहीं करती हैं। मैं यहां हर ऐसी औरत को रिप्रेजेंट करने आई हूं। वर्ल्ड के सबसे फेमस कांटेस्ट में ये सिर्फ जेन की ही नहीं बल्कि बॉडी पॉजिटिविटी की भी जीत होगी। मिस नेपाल की विनर रहीं जेन एक वक्त था कि काफी ज्यादा इनसिक्योर थीं और समय के साथ उन्होंने खुद को प्यार करना सीखा। जेन कहती हैं कि मुझे लगता है कि सुंदर दिखने का कोई एक तरीका नहीं है, हर महिला अपने आप में सुंदर है।
View this post on Instagram
लोगों के बीच पॉजिटिविटी का मैसेज
जेन गैरेट इकलौती नहीं है जो पैजेंट में हिस्सा लेकर इतिहास रच रही हैं। मिस पुर्तगाल Marina Machete और मिस नीदरलैंड Rikkie Kolle मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांस वुमेन हैं। Miss Guatemala Michelle Cohn और Miss Camila Avella पहली शादीशुदा और मदर्स हैं जो कंपीटिशन में कंपीट करने जा रही हैं।